फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ओडीएफ में दूसरे नंबर पर आया महानगर

ओडीएफ में दूसरे नंबर पर आया महानगर

Sun, 24 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ओडीएफ में दूसरे नंबर पर आया महानगर
मुरादाबाद। खुले में शौच मुक्त नगरों की सूची में महानगर ने सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) की रैकिंग में महानगर दूसरे स्थान पर आया है। पहले स्थान पर वाराणसी और तीसरे पर गाजियाबाद आया है। वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण में महानगर को प्रदेश में 15 वां स्थान मिला है।
विज्ञापन

खुले में शौच न जाने वाले और सफाई रखने वालों की सूची में मुरादाबाद के लोगों ने कीर्तिमान स्थापित किया है। अभी तक गंदे शहरों में शुमार महानगर को अब स्वच्छ शहरों में गिना जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से शनिवार को स्वच्छ व ओडीएफ शहरों की तुलनात्मक सूची जारी की गई। खुले में शौच मुक्त वाले शहरों में मुरादाबाद को सूबे में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यानि यहां के लोगों ने खुले में शौच जाना कम कर दिया है। पहले स्थान पर वाराणसी आया है। वहीं स्वच्छता की सूची में महानगर प्रदेश में 15 वें स्थान पर आया है। जबकि राष्ट्रीय सूची में महानगर 274 वें स्थान पर आया है। पिछले साल स्वच्छता सूची में यह 342 वें स्थान पर था। यानि पिछले साल की तुलना में महानगर में सफाई और लोगों की स्वच्छता के प्रति सोच बढ़ी है। नगर निगम ने टीम बनाकर जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को शौचालय में जाने के लिए प्रेरित किया। इससे महानगर में संक्रामक रोगों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन


ओडीएफ में सम्मानजनक स्थान पाने का श्रेय महानगर की जनता को है। निगम के अभियान में लोगों ने सहयोग किया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। खुले में शौच न जाने और न दूसरों को जाने देने का अभियान अग थमने नहीं देना है। अगली बार पहला स्थान पाने का संकल्प लेकर काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवनीश कुमार शर्मा, नगर आयुक्त।

सूबे के 652 शहरों में स्वच्छता में महानगर के 15 वें स्थान पर आने से गौरव का अनुभव हो रहा है। हमको पहले स्थान के लिए लगातार प्रयास करना है। अगले साल स्थिति में और सुधार करेंगे। सभी को संकल्प लेना है कि कूड़ा कूड़ेदान में ही डाला जाए।

- विनोद अग्रवाल, महापौर।

ओडीएफ में यह रही अन्य शहरों की स्थिति - 1. वाराणसी, 2 . मुरादाबाद, 3. गाजियाबाद, 4. कानपुर, 5. झांसी, 6. मेरठ, 7. शाहजहांपुर, 8. बरेली, 9. इलाहाबाद और अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed