फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   115 new sample collect from moradabad

कोरोना टेस्ट के लिए 115 लोगों की सैंपलिंग, 7266 की हेल्थ स्क्रीनिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
115 new sample collect from moradabad
मुरादाबाद। जिले के लिए सोमवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा। सोमवार को जिले के कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े में कोई नया मरीज नहीं जुड़ा है। सोमवार को जिले में कोरोना टेस्ट के लिए 115 लोगों की सैंपलिंग की गई है। स्वास्थ्य विभाग की 30 टीमों ने सोमवार को 1592 घरों का हेल्थ सर्वे करके 7366 लोगों की स्क्रीनिंग भी की है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग के अनुसार जिले में अब तक 4393 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है। इसमें से 154 पॉजिटिव मिले जबकि 3986 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 79 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। सोमवार को एमसीएच विंग से तीन, आईसोलेशन वार्ड से एक, डायलसिस यूनिट से 4, कांठ से 20, एसएस चिल्ड्रेन से 16, ठाकुरद्वारा से 7, डिलारी से 20, कोरोना पॉजिटिव के कांटेक्ट से 8, दूसरे कोरोना पॉजिटिव के कांटेक्ट से आठ, नगर निगम स्टाफ से सात, पीटीएस कांटेक्ट से दो, साईं अस्पताल से तीन, कॉसमॉस से एक, विवेकानंद से एक, टीएमयू से तीन और हेल्थ स्टाफ से 11 लोगों की सैंपलिंग की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की 30 टीमों ने सोमवार को जिले में 1592 घरों का हेल्थ सर्वे करके 7366 लोगों की स्क्रीनिंग भी की है।
विज्ञापन

18 मई तक मुरादाबाद जिले की स्थति
कुल कोरोना पॉजिटिव मरीज - 154
टोटल डिस्चार्ज - 114
कोरोना से मौत - 09
एक्टिव कोरोना पेशेंट - 31 (पांच में लक्षण, 26 में कोई लक्षण नहीं)
सोमवार को नए कोरोना मरीज - 0
सोमवार को डिस्चार्ज हुए मरीज - 03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed