फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   वाहनों की टक्कर से टूटे फाटक, रेल संचालन रुका

वाहनों की टक्कर से टूटे फाटक, रेल संचालन रुका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
वाहनों की टक्कर से टूटे फाटक, रेल संचालन  रुका
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में बुधवार को दो अलग-अलग जगह वाहनों की टक्कर से फाटक टूट गए। जिससे सिगनल सिस्टम फेल होने से ट्रेनें जहां तहां रुक गई। गेटमैन की सूचना पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और फाटक की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। मुरादाबाद मंडल में लक्सर के पास गेट संख्या तीन सी पर सुबह तीन बजकर 53 मिनट पर वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बूम टूट गया। इसके बाद सिगनल सिस्टम ने भी काम करना बंद कर दिया। गेट मैन ने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और फाटक ठीक किया गया। तब जाकर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। जबकि दूसरा मामला कांठ का है। यहां गेट संख्या 432 बी है। सुबह सवा दस बजे वाहन ने फाटक में टक्कर मार दी। जिससे बूम टूट गया। इसकी वजह से लिंक एक्सप्रेस और दो मालगाड़ियां बीच में ही रोक दी गई थी। जिन्हें बाद में चालू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed