फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   निगम की वेबसाइट पर आचार संहिता का उल्लंघन

निगम की वेबसाइट पर आचार संहिता का उल्लंघन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
निगम की वेबसाइट पर आचार संहिता का उल्लंघन
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने 19 दिन पहले आदर्श आचार संहिता लगा दी है। लेकिन नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। वेबपेज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना की तस्वीरों का प्रदर्शन जारी है। जबकि आचार संहिता लगने के बाद सार्वजनिक स्थल, कार्यालय की वेबसाइट समेत सभी जगह से इन तस्वीरों को हटाया जाना था।
विज्ञापन

नगर निगम की वेबसाइट को आईटी सेल अपडेट करता है। ई-निविदा, ग्रेवांस सेल, हाउस टैक्स भुगतान समेत तमाम ऑनलाइन सुविधायें इसी वेबसाइट के जरिये आम लोगों को मुहैया कराई जाती है। निगम की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट नगर निगम मुरादाबाद डॉट इन पर नजर आती है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के 19 दिन बाद भी वेबसाइट पर मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री की तस्वीर नजर आ रही है। नियमानुसार आचार संहिता लगने के बाद यह तस्वीर हटाई जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed