{"_id":"5c632bb2bdec2259e364ecd9","slug":"111550003122-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश में लागू होगा 20 फीसदी आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश में लागू होगा 20 फीसदी आरक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश पाने के लिए आल इंडिया 20 फीसदी आरक्षण लागू कर दिया है। मुरादाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोेलाजी में मंगलवार को हुई प्रेस वार्ता में विवि के सलाहकार दिनेश पाठक और असिस्टेंट रजिस्ट्रार आयुष श्रीवास्तव ने कहा कि 15 मार्च तक आनलाइन प्रवेश फार्म भरे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल को होगी और परिणाम मई के अंतिम सप्ताह तक हो जाएंगे। प्रदेश के अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी छात्र संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्र बनाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार 17 से नया सत्र शुरू हो जाएगी। सीटें भरने के लिए सरकारी कालेजों में स्पॉट काउंसिलिंग होगी। पहले प्रवेश लेने वाली दो सौ मेधावी छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा।
इस वर्ष से स्नातक वी वोक और बी प्लान, जबकि परास्नातक में ड्यूल डिग्री एमटेक (पांच वर्षीय बीटेक-एमटेक) कोर्स शुरू हो रहा है। आल इंडिया कोटे के तहत इस बार 20 फीसदी आरक्षण रहेगा। इससे दूसरे प्रदेश के छात्रों का प्रतिभाग बढ़ेगा। ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को ध्यान में रखते हुए इस बार ऑफलाइन टेस्ट कराने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसरों में बढ़ोत्तरी के लिए यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटरफेस (यूआईआई) सेल की स्थापना की है। स्वरोजगार की दिशा में छात्रों से आइडिया मांगे गए हैं, ताकि पसंद आने में कारोबार स्थापित करने में मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम को उद्योगों के मुताबिक बनाया जा रहा है और इंटर्नशिप भी कराई जा रही है। उपस्थिति के लिए विश्वविद्यालय से आनलाइन निगरानी की जा रही है। छात्र भी वेबसाइट पर अपनी उपस्थिति देख सकता है7 उन्होंने कहा कि इस वर्ष से विवि डिजिटल लर्निंग की व्यवस्था कर रहा है। लखनऊ और नोएडा परिसर में दो अत्याधुनिक स्टूडियो बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीबॉक के माध्यम से कौशल को परखने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान चेयरमैन नीरज अग्रवाल, सचिव वाई पी गुप्ता, डॉ. वी सिंह, डॉ. मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।