{"_id":"5c54acdfbdec22736e4ec239","slug":"111549053151-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन सत्यापन, इसी महीने मिलेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनलाइन सत्यापन, इसी महीने मिलेगा वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
बेसिक शिक्षा विभाग में नई भर्ती के शिक्षकों को इसी माह वेतन जारी हो जाएगा। विभाग ने शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का आनलाइन सत्यापन शुरू कर दिया है। इससे शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी।
सितंबर 2018 में प्रदेश में 68500 शिक्षकों की भर्ती हुई थी। मुरादाबाद जिले में 469 शिक्षकों की तैनाती हुई थी। शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं मूल दस्तावेज बीएसए कार्यालय में जमा करवार उनका सत्यापन कराया जा रहा था। सत्यापन में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीटीसी और डीएलएड के प्रमाण पत्र शामिल थे। संबंधित विश्वविद्यालयों में प्रदेश भर से सत्यापन फार्म पहुंचने से दबाव बढ़ गया। जिससे अभी तक अधिकतर शिक्षकों के सत्यापन रिपोर्ट नहीं आ सकी है। मुरादाबाद जिले में मात्र 81 शिक्षकों के सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद जनवरी में वेतन जारी हुआ है। बाकी शिक्षकों का वेतन सत्यापन रिपोर्ट के चलते लटका है।
शासन ने शिक्षकों की आर्थिक तंगी को देखते हुए उनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों का आनलाइन सत्यापन कराए के आदेश दिए हैं। इसके बाद ही बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने आनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आनलाइन सत्यापन के साथ शिक्षकों से शपथ पत्र लिया जा रहा है। बीएसए कार्यालय के मुताबिक फरवरी माह में सभी शिक्षकों का वेतन जारी हो जाएगा।