फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ठंड में ठिठुरे लोग, सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार

ठंड में ठिठुरे लोग, सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
ठंड में ठिठुरे लोग, सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कोहरे और शीतलहर ने गलन बढ़ा दी। बादल छाए रहने से दिन का पारा गिरने से लोग सुबह से लेकर रात तक ठंड में ठिठुरते रहे। ठंड का असर हाईवे से लेकर रेल संचालन तक देखा गया। हाईवे पर कोहरे की चादर छाई तो वाहन कम ही दौड़े सके, जबकि ट्रेनों के पहिये भी थम गए।
शीतलहर से पैदा हुई ठिठुरन से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गुरुवार रात हवा चलने और मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह से ठंड और बढ़ गई। शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद चंद मिनटों के लिए धूप दिखाई दी। कोहरे और बादल छा जाने की वजह से सूरज फिर से छिप गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि अधिकम तापमान दो दिन पहले तक 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आने वाले दिनों में और अधिक ठंड पड़ने के आसार हैं। माना जा रहा है कि मौसम में बदल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार, यात्री परेशान
मुरादाबाद। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। जिसकी वजह से ट्रेन अपने निर्र्धारित समय से घंटों विलंब से चलीं हैं। मंडल में शुक्रवार को 30 ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। गुरुवार देर रात से लेकर शुक्रवार दोपहर तक कोहरा छाया रहा। जमीन से लेकर आसमान तक कोहरे की चादर छाई रही। जिससे लोगों की मुसीबत बढ़ गई। ट्रेनों के देरी से पहुंचने की वजह से यात्री ठंड में ठिठुरते रहे। शुक्रवार को मुरादाबाद मंडल के रेलवे स्टेशनों और यार्ड में भी कोहरा छाया रहा। सहारनपुर मुरादाबाद रेल मार्ग के 24 रेलवे स्टेशन, मुरादाबाद से रोजा के बीच 22 रेलवे स्टेशन, मुरादाबाद गाजियाबाद के बीच 13 रेलवे स्टेशन, रोजा लखनऊ के बीच 8 रेलवे स्टेशन, मुरादाबाद चंदौसी और चंदौसी बरेली के बीच आठ आठ रेलवे स्टेशनों पर कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed