{"_id":"5c2fc00ebdec2256e0515934","slug":"111546633230-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावेदारों की खींचतान से संगठन को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावेदारों की खींचतान से संगठन को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
समाजवादी पार्टी में लोकसभा टिकट की दावेदारी के लिए घमासान मचा है। दावेदार तमाम हथकंडे अपना रहे हैं। पार्टी नेताओं के पोस्टरों पर स्याही पोतने की घटना से पार्टी और नेताओं को किरकिरी झेलनी पड़ी है। हाईकमान के आदेश पर महानगर संगठन ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर सूची भेज दी है। सूत्रों का कहना है कि निजी स्वार्थों के लिए संगठन को कमजोर करने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता सक्रिय भूमिका में आ गए हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर युवा सम्मेलन के बहाने अपनी मजबूत दावेदारी कर चुके हैं। कमाल अख्तर अमरोहा से हैं। मुरादाबाद से सपा के आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ नेता भी टिकट के प्रबल दावेदार हैं। दावेदारी को लेकर नेताओं में जबर्दस्त खींचतान चल रही है। कुछ स्थानीय दावेदार बाहरी प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं एवं पूर्व पदाधिकारियों से विरोध करवा रहे हैं। बाहरी प्रत्याशी के विरोध में होर्डिंग लगाने से लेकर नेताओं के पोस्टरों पर स्याही पोतने की कई मामले सामने आ चुके हैं। पुतला फुंकने जैसे कार्यक्रम भी हो चुके हैं।
टिकट की दावेदारी के लिए पार्टी नेताओं की आपसी खींचतान से संगठन को नुकसान हुआ है। कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। हाईकमान ने कड़ी नाराजगी जताते हुए निजी स्वार्थों के लिए कार्यकर्ताओं को बहकाने एवं संगठन को बांटकर कमजोर करने वालों को चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। सपा महानगर की ओर से ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनकी सूची हाईकमान को भेज दी है।
विज्ञापन
- दावेदारों की खींचतान से कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर हुआ है। महानगर स्तर से ऐसे लोगों को चिह्नित कर सूची हाईकमान को भेज दी है। अब हाईकमान को फैसला लेना है। हाईकमान जिसे प्रत्याशी बनाएगी महानगर संगठन उसे चुनाव लड़ाएगा। - हाजी मन्नू कुरैशी, महानगर अध्यक्ष सपा