फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गन्ना समिति में सट्टा मेला के दूसरे दिन भी जुटी किसानों की भीड़

गन्ना समिति में सट्टा मेला के दूसरे दिन भी जुटी किसानों की भीड़

Thu, 27 Sep 2018 01:34 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
गन्ना समिति में सट्टा मेला के दूसरे दिन भी जुटी किसानों की भीड़
बिलारी। गन्ना विभाग की ओर से गन्ना समिति बिलारी ने गन्ना रकबा प्रदर्शन के उद्देश्य को लेकर आयोजित सट्टा मेला के दूसरे दिन भी किसानों की भारी भीड़ जुटी। असमोली शुगर मिल क्षेत्र के सट्टा प्रदर्शन में गड़बड़ी मिलने से नाराज किसानों ने समिति सचिव कक्ष के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गन्ना विकास परिषद बिलारी के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजीव कुमार और सहकारी गन्ना समिति बिलारी के विशेष सचिव घनश्याम के मुताबिक यह सट्टा मेला इस उद्देश्य को लेकर आयोजित किया गया है ताकि क्षेत्र के समस्त गन्ना किसान अपने अपने हल्के के गन्ना पर्यवेक्षकों से मिलकर यह समझ सकें कि सर्वे के दौरान उनके गन्ने का रकबा कितना पाया गया है और शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू होने पर गन्ना किसान को किस पखवाड़े में कौन सी प्रजाति की कितनी तौल पर्चियां मिल सकेंगी। मंगलवार की तरह बुधवार को दूसरे दिन भी सट्टा मेले में गन्ना किसानों की भारी भीड़ पहुंची। अपना अपना रकबा जानने के लिए पर्यवेक्षक के काउंटर पर भारी भीड़ जुटने की स्थिति में कई बार किसानों में ही आपस में नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन

असमोली शुगर मिल क्षेत्र से आए रहटौल गांव निवासी गन्ना किसान सुखवीर सिंह, राजवीर सिंह, प्रेमपाल सिंह आदि ने बताया कि उनके क्षेत्र में कराए गए सर्वेक्षण के रिकॉर्ड और मौके की स्थिति में भारी विरोधाभास है लिहाजा नए सिरे से पूरा संशोधन कराया जाए। गन्ना समिति संचालक बोर्ड बिलारी के निदेशक चंद्रशेखर सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व में गन्ना सर्वे कर्मियों ने गांव में जो डिस्पले किया था। उसके प्रदर्शन में और वर्तमान प्रदर्शन में अंतर सामने आया है। बिलाल पथ गांव के कई किसानों ने भी अपने खेतों के सर्वे को गलत बताया। ऐसे ही परेशान गन्ना किसानों ने पहले तो अपने क्षेत्र के पर्यवेक्षक को घेरकर नाराजगी जताई। बाद में भाकियू नेता चौधरी राजू सिंह हंडालपुर के नेतृत्व में किसानों ने गन्ना समिति सचिव के कक्ष के बाहर जमा होकर प्रदर्शन किया तथा अपनी समस्याओं का ज्ञापन जिला गन्ना अधिकारी को भेजा। गन्ना परिषद के ज्येष्ठ निरीक्षक का कहना है कि गन्ना किसानों की ओर से जो जो आपत्तियां दी जा रही हैं उनका निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed