फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   झमाझम बारिश ने दी गर्मी-उमस से राहत

झमाझम बारिश ने दी गर्मी-उमस से राहत

Tue, 21 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश ने दी गर्मी-उमस से राहत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गत एक सप्ताह से तेज धूप और भीषण उमस से बेहाल हो रहे लोगों को राहत देने के लिए मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया। सोमवार सुबह से हवा का रुख बदलने की वजह से आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे झमाझम बारिश हुई। तापमान में गिरावट होने से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार एक घंटे में 20.8 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।

पिछले एक सप्ताह से सुबह से ही आसमान में धूप निकलना शुरू हो जाती थी, जो दोपहर तक लोगों को व्याकुल कर रही थी। इसके अलावा उमस होने की वजह से छांव में भी राहत नहीं मिल रही थी। रात के समय न्यूनतम तापमान में भी गिरावट नहीं हो पा रही थी। इसमें रविवार को चली पश्चिमी हवाओं ने और इजाफा कर दिया। हालांकि सोमवार सुबह हवा का रुख बदलकर पूर्वी दिशा से हो गया। इसके बाद आसमान में काली घटाएं छाने लगी थीं। इसके बाद एक घंटे तक बारिश हुई। हालांकि शाम तक आसमान में बादल छाए हुए थे। इससे अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में .3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजकीय इंटर कालेज के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को वातावरण में नमी भी बढ़ोतरी रही। सुबह की आर्द्रता 87 फीसदी और शाम की 89 फीसदी दर्ज की गई। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाह ने बताया कि 23 अगस्त तक बादल छाने के अलावा बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed