{"_id":"5b75e38242c79238dc61fd9b","slug":"111534452610-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, रेल संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, रेल संचालन ठप
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के काकोरी और आलमनगर के बीच मंगलवार दोपहर लांग हाल मालगाड़ी कपलिंग टूटने की वजह से दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि डिब्बे पटरी से नहीं उतरे। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इंजन रोक दिया। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी तो रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ढाई घंटे तक रेल संचालन ठप रहने से एक दर्जन ट्रेनों को जहां तहां रोकना पड़ा।
मंगलवार दोपहर एक बजे मंडल के काकोरी और आलम नगर के बीच से डाउन लाइन पर लांग हाल मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान कपलिंग टूटने की वजह से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इसके बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इसके बाद रेल संचालन बंद करा दिया गया। सूचना मिलने पर रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए और दूसरी कपलिंग से डिब्बों को आपस में जोड़ दिया गया। दोपहर साढ़े तीन बजे मालगाड़ी आगे के लिए रवाना कर दी गई। इस दौरान फिरोजपुर कैंट धनबाद गंगासतलुज एक्सप्रेस एक घंटा 55 मिनट, अवध असम एक्सप्रेस समेत छह एक्सप्रेस ट्रेनें और लांग हाल मालगाड़ी और तीन मालगाड़ियां जहां तहां रोक दी गई थी। ढाई घंटे बाद मालगाड़ी रवाना की गई। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि कपलिंग टूटने की वजह से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी थी। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।