{"_id":"5b4a5ba04f1c1b50748b4d6d","slug":"111531599776-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने किया कोतवाली बिलारी कार्यालय का उदघाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने किया कोतवाली बिलारी कार्यालय का उदघाटन
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे रविंद्र गौड़ ने शनिवार की शाम स्थानीय कोतवाली के नए कार्यालय का उदघाटन किया और नगर के सर्राफा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण किया।
एसएसपी शनिवार की शाम लगभग सवा छह बजे कोतवाली बिलारी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कोतवाली के नए कार्यालय का उदघाटन और अपने नाम के लगे पत्थर का अनावरण किया। पुलिस अधीक्षक देहात उदयशंकर सिंह, बिलारी सर्किल के सीओ रणधीर सिंह और कोतवाली प्रभारी कमरूल हसन खां ने एसएसपी का स्वागत किया। एसएसपी ने कोतवाली कार्यालय में रखे अभिलेखों का निरीक्षण किया और सीसी टीएनएस व्यवस्था को देखा। एसएसपी ने नए कोतवाली कार्यालय में रिकॉर्ड के रख रखाव और अन्य व्यवस्थाओं की सराहना की। बाद में उन्होंने पूरा कोतवाली परिसर घूमकर देखा और वह खाली मैदान भी देखा जहां कोतवाली का नया भवन बनाया जाना है।
बाद में शाम के समय एसएसपी ने नगर के मोहल्ला सर्राफा बाजार पहुंचकर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण किया। एसएसपी ने कैमरों के कंट्रोल रूम में जाकर कैमरों के संचालन की व्यवस्था को देखा और उद्योग व्यापार मंडल के प्रयासों को सराहा। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुकें भेंट कर एसएसपी का स्वागत किया। इस दौरान सीओ और कोतवाली प्रभारी ने एसएसपी को जानकारी देते हुए बताया कि बिलारी के नागरिकों के सहयोग से मंदिर पौड़ाखेड़ा के पास चार और गांधीपार्क के पास चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। एसएसपी ने सर्राफा मार्केट पैदल भ्रमण कर पुलिस व्यवस्थाओं और दुकानदारों की समस्याओं का भी जायजा लिया।