{"_id":"5b490c1e4f1c1b46748b482c","slug":"111531513886-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन पर प्रतिबंध को लेकर असमंजस में दिखे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन पर प्रतिबंध को लेकर असमंजस में दिखे व्यापारी
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के मुद्दे को लेकर तहसील प्रशासन द्वारा नगरपालिका सभागार में बुलाई गई बैठक में पहुंचे व्यापारी असमंजस में दिखे और सुझाव दिया कि पहले इस समस्या का विकल्प भी खोजा जाए।
शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे पालिका सभागार में शुरू हुई बैठक में एसडीएम रामप्रकाश ने कहा कि सरकार की मंशा है कि पॉलीथिन के बढ़ते प्रयोग पर प्रतिबंध लगे। इस संबंध में कोई दिशा निर्देश जारी करने से पहले सरकार चाहती है कि व्यापारियों और बुद्धिजीवियों के साथ बैठकें कर उनके सुझाव भी लिए जाएं।
बैठक में व्यापारी नेता शरद चंद्र अग्रवाल ने कहा कि नगर में अनेक व्यापारियों के पास पॉलीथिन का सामान जमा है। ऐसे में समस्या यह उठ रही है कि वह उस सामान का क्या करें। व्यापारी नेता राकेश सिंघल ने कहा कि पॉलीथिन पर अगर बैन लगे तब दुकानदार के साथ ग्राहक पर भी जुर्माना लगना चाहिए। अधिकतर व्यापारियों का कहना था कि पॉलीथिन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने से काम नहीं चलने वाला। पहले सरकार को इसका सही विकल्प भी खोजना होगा। बैठक में संजय जैन, चौधरी ओमप्रकाश सिंह, आशीष शंकर पांडेय, दुष्यंत चौहान, चंदन डुडेजा, शिवकुमार गुप्ता, नरेश गुप्ता, राकेश सिंघल, शिवकुमार सिंघल, रमाकांत गुप्ता, सुनील आर्य, श्रीकांत गुप्ता आदि ने भी विचार रखे।