{"_id":"5b3150cb4f1c1bb51e8b7d29","slug":"111529958603-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने अतिक्रमण हटवाया
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
नगर निगम की टीम को अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया। निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण को हटवा दिया।
नगर निगम का अतिक्रमण हटाने का अभियान सोमवार को एनएच 24 पर कटघर क्षेत्र में रोडवेज के सामने चला। वहां पर हाईवे को घेरकर लोगाें ने अवैध तरीके से खोखे और ठेले लगाए हुए थे। टीम ने पहले खोखे हटाने शुरू किए। इस दौरान खोखे और ठेले वाले एकत्रित हो गए और टीम का विरोध शुरू कर दिया। इसके चलते टीम ने पुलिस बल बुला लिया। सीकेएनए अवधेश कुमार ने बताया कि छह खोखे हटाए गए और 43 फड़ वाले दुकानदारों को हटाया गया। आरोपियों की वीडियो तैयार कराई गई है, जिससे ये दोबारा से अतिक्रमण करने पर पकड़ में आ जाएं। दोबारा अतिक्रमण करने पर इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।