{"_id":"5b314ef04f1c1bfd6e8b9ce4","slug":"111529958128-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"238 महिला शिक्षकों ने की घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
238 महिला शिक्षकों ने की घर वापसी
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत महिला शिक्षकों के लिए अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया खुशियों की सौगात लेकर आई है। सोमवार तक दूसरे जनपदों में दो सौ से अधिक महिला शिक्षक अपने घर में नियुक्ति पाने के लिए आ चुकी हैं। सबसे खास बात यह है कि इसमें एक भी पुरुष शिक्षक नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि 28 जून तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
जिला बेसिक शिक्षा विभाग में 63 शिक्षक दूसरे जनपदों में जाने की प्रक्रिया पूर्ण कर चुके हैं, जिसमें सिर्फ एक पुरुष शिक्षक है। आने के लिए चार गुना अधिक (238) महिला शिक्षक कार्यालय में अपने कागजात जमा करवा चुकी हैं। 28 जून प्रक्रिया की अंतिम तारीख है। अधिकारियों ने बताया कि काउंसलिंग के लिए 29 जून को प्रमाण पत्रों की नियमानुसार सूची तैयार करवाई जाएगी।
शासन से नहीं मिली सूची
अधिकारियों को इस बार शासन की ओर से बाहर जाने वाले या फिर अन्य जनपदों से मुरादाबाद में नियुक्ति के लिए आने वाले शिक्षकों की सूची नहीं मिल पाई है। इसलिए उन्हें शिक्षकों के आवेदन की स्थिति जानने के लिए आवेदन पत्र पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करना पड़ रहा है। वहां से सूचनाओं का मिलान करने के बाद कार्यालय में ज्वाइन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
सबसे अधिक लखीमपुर खीरी से
32 जिलों से आईं 238 महिला शिक्षकों में से सबसे अधिक लखीमपुर खीरी जिले से 50 हैं। इसके बाद शाहजहांपुर से 37, पीलीभीत से 20, गोंडा से 13, महाराजगंज से 12, सीतापुर से 12, हरदोई से दस, बरेली से नौ और संभल से पांच शिक्षिकाएं हैं। इसके अलावा 14 जनपदों से एक-एक शिक्षिका है।
आवंटन में आएगी समस्या
अधिकारियों ने बताया कि पहले पुरुष शिक्षकों का भी आवेदन आता था। ऐसे में विद्यालय आवंटन के समय महिलाओं को वरीयता दे दी जाती थी। इस बार पुरुष शिक्षक न होने की वजह से आवंटन प्रक्रिया में भी परेशानियां आएंगी।
वर्जन..
अभी अन्य जनपदों से आ रहीं शिक्षिकाओं को ज्वाइन कराया जा रहा है। 28 जून अंतिम तारीख है। उसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया कराई जाएगी।
डॉ. मीना मनराल, परियोजना अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा विभाग।