{"_id":"5afdefb24f1c1be1408b60dd","slug":"111526591410-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के ग्यारह जेई और तीन एसडीओ के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के ग्यारह जेई और तीन एसडीओ के तबादले
Updated Fri, 18 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद में लंबे समय से जमे बिजली विभाग के ग्यारह जेई ओर तीन एसडीओ के तबादले कर दिए गए हैं। इन सभी को मुरादाबाद मंडल से बाहर भेज दिया गया। एक साथ चौदह अफसरों पर हुई कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अभी कुछ और अफसरों पर तबादले की तलवार लटकी हुई है।
पिछले दिनों पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी कार्यालय की ओर से सभी जनपदों से ऐसे अफसरों की सूची मांगी गई थी जो लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात हैं। मुरादाबाद से भी सूची भेजी गई थी। इसके बाद ही मुरादाबाद में तैनात तीन विद्युत उपखंड अधिकारी और ग्यारह अवर अभियंता के तबादले कर दिए हैं। ये सभी अधिकारी मुरादाबाद में लंबे समय से तैनात थे।
दूसरे मंडल भेजे गए कांशीराम नगर बिजली घर में तैनात अवर अभियंता एके सक्सेना, लोकोशेड बिजली घर पर तैनात छत्रपाल सिंह, टीपी नगर में दिनेश कुमार, जीआईसी में शिव अवतार शर्मा, एकता विहार में कुलदीप शर्मा, शिवपुरी में संतोष कुमार दिवाकर, टाउन हाल में राजेश कुमार और जिगर कालोनी बिजली घर में तैनात अजय कुमार के अलावा जेई मीटर उमेश कुमार शर्मा, राजेश कुमार व हुकुम सिंह राणा को मंडल से आउट कर दिया गया है। इनके अलावा दौलत बाग बिजली उपकेंद्र के विद्युत उपखंड अधिकारी अजय कुमार कैन, दिल्ली रोड बिजली घर से एसडीओ अमित कुमार व पीटीसी बिजली घर में तैनात रहे एसडीओ सुशील कुमार को भी गैर मंडल में भेजा गया है। अधीक्षण अभियंता नगर दीपक कुमार ने बताया कि ग्यारह जेई और तीन एसडीओ के तबादले किए गए हैं। जबकि कटघर के जेई जावेद को निलंबित किया गया है। जावेद के खिलाफ कई शिकायत मिली थीं। बिजली चोरी किसी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुछ और जेई व एसडीओ के खिलाफ भी शिकायतें मिली हैं। उनके खिलाफ भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अब संविदा कर्मचारियों के भी होंगे तबादले
मुरादाबाद। जनपद में लंबे समय से तैनात संविदा कर्मचारियों के भी अब तबादले किए जाएंगे। संविदा कर्मचारियों पर बिजली चोरी कराने और चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं को डरा धमकाकर उनसे अवैध वसूली की शिकायत मिलने के बाद विभाग ने निर्णय लिया है कि अब संविदा कर्मचारियों के कार्य क्षेत्र में भी फेरबदल किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि संविदा कर्मचारियों को भी एक बिजली घर से दूसरे बिजली घर में भेजा जाएगा।