फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ट्रक खराब होने के कारण लगा जाम

ट्रक खराब होने के कारण लगा जाम

Tue, 10 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ट्रक खराब होने के कारण लगा जाम
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पीली कोठी चौराहे के पास सोमवार दोपहर को एक ट्रक खराब हो गया, जिसकी वजह से चौराहे के चारों तरफ जाम लग गया। वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई, इनमें अधिकारियों से लेकर स्कूल की गाड़ियां तक जाम में फंसी रहीं। स्कूली बच्चों को जाम की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा, अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर जाम खुलवाया गया।
सोमवार दोपहर को स्टेशन रोड की तरफ जा रहा एक ट्रक सोमवार दोपहर को साढे़ 12 बजे के करीब नगरायुक्त के आवास के पास खराब हो गया। इस दौरान वहां पर जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही मिनटों मे पीली कोठी चौराहे पर चारों तरफ वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गई, वाहनों में बैठे लोग परेशान हो गए। जाम की सूचना पर सिविल लाइन थाने से अतिरिक्त पुलिस बल को पीली कोठी चौराहे पर जाम खुलवाने के लिए लगाया गया। इस दौरान स्कूल की छुट्टियां होने पर स्कूूल बसें, वैन भी जाम में फंस गई। दोपहर करीब ढाई बजे तक पीली कोठी चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। इसके बाद ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया जा सका, जिसके बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


रूट डायवर्जन भी करना पड़ा
मुरादाबाद। जाम से छुटकारा दिलाने के लिए पुलिस को रूट डायवर्जन भी करवाना पड़ा। फव्वारा चौक से जिला अस्पताल की ओर जाने वाले वाहनों को पीली कोठी से कांठ रोड होते हुए पुलिस अकादमी के रास्ते आगे की ओर भेजा गया, जबकि जिला अस्पताल से फव्वारा चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को कंपनी बाग के रास्ते भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed