फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दो ग्राम प्रधान के अधिकार सीज

दो ग्राम प्रधान के अधिकार सीज

Sat, 24 Mar 2018 03:23 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 03:23 AM IST
विज्ञापन
दो ग्राम प्रधान के अधिकार सीज
मुरादाबाद। सरकारी धनराशि में लाखों रुपये की घपलेबाजी करने पर शुक्रवार को दो ग्राम प्रधानों के अधिकार सीज कर दिए गए। दोनों से वसूली करने के लिए सीडीओ ने टीम का गठन किया है। शौचालय निर्माण में घपला करने से स्वच्छता अभियान में बेवजह देरी हो रही है।
विज्ञापन

दो ग्राम प्रधानों पर घपले का आरोप लगाते हुए सीडीओ सी. इंदुमति से ग्रामीणों ने शिकायत की गई थीं। इस मामले में डीएम राकेश कुमार सिंह ने जांच कराई थी। जांच में पाया गया कि मूंडापांडे ब्लाक के गांव लाला कीकर में 254 शौचालय की धनराशि आवंटित हुई थी। इनकी धनराशि एक साथ निकाल ली गई। ज्यादातर शौचालय बनें ही नहीं है। गांव में 34 शौचालयों का पता ही नहीं है। इसके चलते डीपीआरओ राजेश कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान मो. आरिफ के अधिकार सीज करकेकाम कराने को कमेटी का गठन किया गया है। ग्राम पंचायत सचिव अजय सिंह को सस्पेंड करने की पत्रावली तैयार की जा रही है। गांव में सड़क बिना बनाए ही उसकी रुपया भी निकाल लिया गया। सरकारी धन केदुरुपयोग के मूल्यांकन के लिए कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

दूसरा मामला बिलारी विकास खंड के गांव मूंडिया राजा का है। यहां की ग्राम प्रधान नन्हीं देवी ने सरकारी ईंटों से अपने मकान में निर्माण करा लिया। उन पर 62 हजार 800 रुपये के घपले का आरोप है। उनकेअधिकार सीज करने के साथ ही समिति बना दी गई है। वसूली के लिए भी एक कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed