फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   111 women staff in district hospital, not even cameras in trauma center, security on seven home guards

Moradabad News: जिला अस्पताल में 111 महिला स्टाफ, ट्रामा सेंटर में कैमरे तक नहीं, सात होमगार्ड के भरोसे सुरक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
111 women staff in district hospital, not even cameras in trauma center, security on seven home guards
मुरादाबाद। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी की घटना से भी जिला अस्पताल प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। यहां महिला अस्पताल और जिला अस्पताल में 111 महिला स्टाफ की तैनाती है। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में हर रोज महिलाएं अस्पताल पहुंचती हैं लेकिन ट्रामा सेंटर और बैन वार्ड में कैमरे तक नहीं लगाए गए। इतना नहीं दोनों अस्पताल की सुरक्षा केवल सात होमगार्ड के भरोसे हैं। इनमें भी कोई बंदूकधारी नहीं है।
विज्ञापन

कोलकाता की घटना के बाद दूसरे राज्यों और जिलों में अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजार किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है लेकिन मुरादाबाद के सरकारी अस्पताल की हालत में कोई सुधार नहीं किया गया है। जिला अस्पताल में चार महिला डॉक्टर, 60 महिला नर्स स्टाफ की तैनात हैं। अस्पताल में चार होमगार्ड दिन और चार होमगार्ड रात में तैनात रहते हैं। अस्पताल में सुबह से लेकर रात तक महिलाएं और युवतियों आती रहती हैं। कोई इलाज कराने तो कोई अपने मरीज को देखने आती हैं। जिला अस्पताल में वैसे तो 40 कैमरे लगे हैं लेकिन ट्रामा सेंटर और बैन वार्ड में एक भी कैमरा नहीं लगाया है। महिला अस्पताल में नौ महिला डॉक्टर, 30 महिला नर्स स्टाफ और आठ महिला कर्मचारी तैनात हैं, यहां केवल छह होमगार्ड तैनात रहते हैं। इनमें भी तीन की ड्यूटी दिन में और तीन होमगार्ड की ड्यूटी रात में रहती है।
विज्ञापन

- जल्द ही जिला अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के 18 पदों पर पूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी। इससे जिला अस्पताल और स्टाफ की सुरक्षा मजबूत होगी। पूरे देश में डॉक्टर की सुरक्षा के लिए और सख्त कानून बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संगीता गुप्ता, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
महिला अस्पताल में प्रवेश के लिए जल्द ही पास सिस्टम शुरू किया जाएगा। इसके बाद भर्ती महिला के भाई और पति के अलावा कोई पुरुष अस्पताल में प्रवेश नहीं कर पाएगा। अस्पताल में लगे 26 सीसीटीवी कैमरों में से 15 कैमरों की निगरानी लखनऊ से की जा रही है।
डॉ. निर्मला पाठक, सीएमएस, महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article