फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   11 trees were auctioned, but the contractor cut down 17 trees, causing uproar.

Moradabad News: नीलामी 11 पेड़ों की, ठेकेदार ने कटवा दिए 17 पेड़, हंगामा

Mon, 29 Dec 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 29 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
11 trees were auctioned, but the contractor cut down 17 trees, causing uproar.
कांठ में थाने पर खड़ी ग्राम समाज की भूमि से काटे गए पेड़ों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली। संवाद
कांठ (मुरादाबाद)। ग्राम समाज की भूमि पर खड़े 11 पेड़ों की नीलामी के बाद ठेकेदार ने 17 पेड़ कटवा दिए। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ठेकेदार पर सांठगांठ का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया और लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक दिया। साथ ही पेड़ कटान का काम भी रोक दिया। अधिकारियों से शिकायत के बाद हल्का लेखपाल और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

मामला कांठ तहसील क्षेत्र के गांव मौहड़ी हजरतपुर-खूंटखेड़ा का है। यहां ग्राम पंचायत की भूमि पर स्थित बाग में खड़े कुछ पेड़ गिर गए थे। एसडीएम के आदेश पर 15 दिसंबर को 11 पेड़ों की नीलामी हुई थी। नीलामी के बाद ठेकेदार ने 11 पेड़ों की जगह 17 पेड़ कटवा दिए और लकड़ी ट्रैक्टर-टॉली में भरकर ले जाने लगा।
विज्ञापन

रविवार को ग्रामीणों को जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा करते हुए पेड़ों के काटने का कार्य रुकवा दिया। बाद में गांव के ही संजीव कुमार, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार, राहुल, लोकेंद्र सिंह, रामनिवास सिंह, उदयराज सिंह व सोनू आदि ग्रामीणों ने पुलिस, तहसील प्रशासन व वन विभाग से इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर एक प्रार्थना-पत्र भी दिया। मामले में एसडीएम संत दास पंवार ने कहा कि जांच चल रही है, दोषी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर रोकी गई लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed