फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   11 people have been accused of fraudulently registering government land in records.

Moradabad News: सरकारी भूमि को फर्जी तरीके से अभिलेखों में दर्ज करने का आरोप, 11 पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
11 people have been accused of fraudulently registering government land in records.
ठाकुरद्वारा। नगर क्षेत्र में स्थित करोड़ों की सरकारी भूमि को फर्जी तरीके से राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने के आरोप में पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के लेखपाल हिमांशु ने तहसीलदार के आदेश पर पुलिस को इस संबंध मे शनिवार को तहरीर दी। जिसमें उन्होंने कहा कि गाटा संख्या 736 अभिलेखों में नगर पालिका अंतर्गत नवीन परती तालाब के रूप में दर्ज है, लेकिन कुछ लोगों ने अवैध रूप से इस भूमि को पारिवारिक बंटवारा दिखाकर अपने नाम खतौनी में दर्ज करा लिया। शिकायत पर एसडीएम के आदेश पर इसकी जांच की गई। जांच में आरोप सही पाया गया। जिस पर तहसीलदार के आदेश पर लेखपाल ने नंगलिया निवासी मोहम्मद हनीफ, साबिर, छिद्ददा, अब्दुल करीम और रामचंद्र, नगर के मोहल्ला फ़तेहुल्लाह गंज निवासी रामसखी, अनीस अहमद, अनुज कुमार, अशोक कुमार, रेनु देवी, ऋषभ कुमार के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले नायब तहसीलदार आदित्य कुमार के नेतृत्व में जब राजस्व टीम इस भूमि की पैमाइश करने के लिए पहुंच थी तो कुछ लोगों ने विरोध कर पैमाइश कार्य को रुकवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed