फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   11 month old innocent child died due to electric shock

Moradabad News: करंट की चपेट में आकर 11 माह के मासूम की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:26 AM IST
विज्ञापन
11 month old innocent child died due to electric shock
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

मोहल्ला बहेड़ावाला वार्ड-18 निवासी वसीम के बेटे अरहान (11 माह) की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है। अरहान खेल-खेल में हीटर पर भगोने में गर्म हो रहे पानी को छूने करंट की चपेट में आ गया था।
ठाकुरद्वारा के मोहल्ला बहेड़ावाला वार्ड-18 निवासी वसीम के परिजन शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जुमे की नमाज की तैयारी में लगे थे। घर के लोगों ने हीटर पर एक भगोने में पानी गर्म होने के लिए रखा था। वहीं, वसीम का 11 माह का बेटा अरहान घर में खेल रहा था। खेलते समय अरहान हीटर के पास पहुंच गया और उसने हीटर पर रखे भगोने को छू लिया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। अरहान बिजली का झटका लगने से दूर जा गिरा।
विज्ञापन

मासूम की चीख सुन घर में काम कर रहे परिजन दौड़कर आए। परिजन करंट से झुलसे अरहान को लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। परिजन मासूम का शव को घर लेकर पहुंचे, तो घर पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने गम से बेहाल परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल पहले गले में मूंगफली का छिलका फंसने से हो गई थी एक बेटे की मौत
परिजनों के मुताबिक तीन साल पहले वसीम के दो साल के बेटे के गले में मूंगफली का छिलका फंस गया था। जिसके चलते उसकी जान चली गई थी। वहीं, अब 11 माह के अरहान की करंट की चपेट आकर मौत होने से वसीम का रो-रोकर बुरा हाल है। मां गुलफशा को भी महिलाएं ढाढ़स बंधाती रही। वसीम के चार बच्चों में से अब एक बेटा और एक बेटी हैं। उधर, शाम को नमाज के बाद मासूम का शव दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed