फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   10th class student gang-raped after being taken from school, video goes viral

Moradabad News: स्कूल से ले जाकर 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
10th class student gang-raped after being taken from school, video goes viral
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में 10वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने एक नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी क्षेत्र में ही स्थित एक इंटर कॉलेज में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को बेटी कॉलेज गई थी। इसी दौरान सिविल लाइंस के शेरुआ धर्मपुर निवासी सोनू यादव ने उसकी बेटी को बहाने से कॉलेज से बाहर बुला लिया और अपहरण कर गन्ने के खेत में ले गया, जहां पहले से उसके पांच साथी थे।
विज्ञापन

सभी आरोपियों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए, जिन्हें देखकर अन्य आरोपी भाग निकले, लेकिन एक आरोपी को लोगों ने दबोच लिया। हालांकि, बाद में उसे भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचकर पीड़िता ने कुछ नहीं बताया, लेकिन जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने मां को आपबीती सुनाई। शनिवार को सोशल मीडिया पर पीड़िता का अपत्तिजनक वीडियो भी वायरल हो गया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed