फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   104 new corona positive and one died in moradabad

मुरादाबाद के बुजुर्ग की मौत, 104 पॉजिटिव मरीज भी मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
104 new corona positive and one died in moradabad
मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती 89 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। रविवार को 104 नए कोरोना के पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। जिले में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 145 और संक्रमितों की 8388 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक अमरोहा गेट कोतवाली क्षेत्र निवासी 89 वर्षीय बुजुर्ग ने रविवार सुबह आठ बजे दम तोड़ दिया। बुजुर्ग को 17 सितंबर से टीएमयू में भर्ती कराया गया था। निमोनिया से फेफड़ों में संक्रमण होने से सांस नहीं ले पा रहे थे। वेंटिलेटर सपोर्ट से भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। रविवार को 104 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें रैपिड एंटीजन से मात्र 10 मरीज मिले हैं। जबकि बाकी मरीज आरटीपीसीआर और निजी लैब से मिले हैं। रैपिड एंटीजन में किसरौल में चार, हरथला में चार, कांठ से एक और डिलारी से एक पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन

निजी लैब से 20 मरीज मिले हैं। इनमें कांठ रोड पीएसी 23 बटालियन के चार जवान पॉजिटिव हैं। न्यू दुर्गा कालोनी, इंदिरा आवास, राम गंगा विहार, दीनदयाल नगर, कटघर, मानपुर कांठ, मानसरोवर कालोनी, कोतवाली, लाजपत नगर के मरीज हैं। बाकी पॉजिटिव आरटीपीसीआर से मिले हैं। ठकुराइन ग्लास स्टोर के चार कर्मचारी, सीएमओ कार्यालय का एक कर्मचारी, तहसील कार्यालय से दो कर्मचारी, हिमगिरी अंजलि सैलून के तीन कर्मचारी, चाऊ की बस्ती से एक परिवार से दो लोग, सुपर टेक पाकबड़ा से दो लोग पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना मीटर
-----------------
- आज के मरीज 104
- अब तक मरीज 8388
- आज की मौत 01
- अब तक मौत 145
- अब तक स्वस्थ्य 6835
- एक्टिव मरीज 1408
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed