फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   104 corona positive in last 72 hours

72 घंटे में 104 कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
104 corona positive in last 72 hours
मुरादाबाद। डब्ल्यूएचओ की चेतावनी और कोरोना के लगातार बढ़ते फैलाव से अब आपको डरने की जरूरत है। मुरादाबाद में संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। मात्र 72 घंटे में 104 पॉजिटिव मरीज आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। अधिकतर मरीज संक्रमित परिवारों के सदस्य और उनके पड़ोसी हैं। पड़ोसियों से संक्रमण मोहल्ले और शहर तक पहुंच गया है। मानसून की बारिश के साथ संक्रमण की रफ्तार बढ़ने की संभावना है। सोशल डिस्टेसिंग और मास्क ही एकमात्र बचाव है। इनका पालन कर आप खुद को और परिवार को संक्रमण से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन और इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च कोरोना को लेकर लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। कोरोना से बचाव की गाइड लाइन जारी करने के साथ आने वाले दिनों में संक्रमण की भयावकता से भी सतर्क कर रहा है। जुलाई और सितंबर माह कोरोना की दृष्टि बेहद नाजुक हैं। इस अवधि में लोगों को सबसे अधिक सतर्कता बरतनी है। इसके बाद भी लोग मजाक समझ रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना तो दूर बिना मास्क पहने घरों से बाहर निकल रहे हैं। लोगों की इस नादानी और संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में शुक्रवार रात 10 बजे से 55 घंटे का लॉकडाउन करना पड़ा है। लॉकडाउन से पहले बाजारों और सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ देखने को मिली। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी।
विज्ञापन

संक्रमण के फैलाव के लिहाज से मुरादाबाद अति संवेदनशील हो गया है। 19 मार्च को जिले में पहला संक्रमित केस आया। अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 683 पहुंच गई है। 30 लोगों की मौत हो चुकी है। शुरुआती दिनों की तुलना में वर्तमान में संक्रमित मरीजों की दर कई गुना बढ़ी है। शुरुआती दिनों में 100 मरीज 39 दिनों में आए थे। जबकि अब मात्र तीन दिन में ही 104 मरीज आ चुके हैं। 72 घंटों में आए 104 मरीजों में अधिकतर संक्रमित एक ही परिवार के सदस्य और पड़ोसी हैं। इनमें भी अधिकतर परिवारों में शुरुआती संक्रमण की कड़ी नहीं मिल रही है। संक्रमण इसी रफ्तार से फैला तो आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़नी तय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसी अनुपात में सैंपलिंग भी बढ़ाई गई है। संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को खुद ही एहतियात बरतने होंगे। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने से बचाव किया जा सकता है। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed