फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   धमौरा हादसा: सुरक्षित रखे गए टूटी पटरी के टुकड़े

धमौरा हादसा: सुरक्षित रखे गए टूटी पटरी के टुकड़े

Sat, 24 Nov 2018 02:31 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
धमौरा हादसा: सुरक्षित रखे गए टूटी पटरी के टुकड़े
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रामपुर के धमौरा के पास पैसेंजर ट्रेन के पटरी से उतरने के मामले की जांच करने हेड क्वार्टर की टीम शनिवार को मुरादाबाद आएगी। इससे पहले ही मंडल अधिकारियों ने टूटी पटरी के टुकड़ों को सुरक्षित रखवा दिया। ये टुकडे़ जांच के लिए अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन लखनऊ (आरडीएसओ) भेजे जाएंगे। इससे पहले हेड क्वार्टर टीम इन टुकड़ों की जांच करेगी। रेलवे सूत्रों का दावा है कि ट्रैक टूट जाने की वजह से ट्रेन बेपटरी हुई थी। जबकि रेल अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही ट्रेन के बेपटरी होने की वजह साफ हो पाएगी।

मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग पर बुधवार रात धमौरा के पास पैसेंजर के खाली डिब्बे दिल्ली से लखनऊ मरम्मत के लिए भेजे जा रहे थे। ट्रेन धमौरा के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान सात डिब्बे पटरी से उतर गए थे। जबकि गार्ड बोगी भी पटरी से उतर गई थी। इस हादसे से अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया था। बारह घंटे बाद ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ पाई। इस हादसे से दो सौ मीटर तक ट्रैक उखड़ गया था। जबकि स्लीपर ही अपनी जगह से हट गए थे। अधिकारियों ने टूटी पटरी के टुकड़ों को सुरक्षित रखा दिया है। इस टुकड़ों की जांच हेड क्वार्टर से आ रही टीम करेगी। इसके बाद ही टुकड़ों को आरडीएसओ भेजा जाएगा। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि हेड क्वार्टर की टीम जांच करेगी। टीम जांच करने के लिए मुरादाबाद आएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि ट्रेन बेपटरी किस वजह से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed