{"_id":"5bdb727abdec2269b16994c5","slug":"101541108346-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार से ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार से ठगे
Updated Fri, 02 Nov 2018 03:09 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवक से 86 हजार रुपये की ठगी की गई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कोतवाली के गांव पानूवाला निवासी मोहम्मद शाहनबाज ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 15 अगस्त को उसके पास थाना डिलारी के गांव करनपुर निवासी एक व्यक्ति आया। उसने बताया कि वह दुबई की कंपनी में लोगों को अच्छे वेतन पर भेजने का काम करता है।
उसने उसे 1600 दिरहम के मासिक वेतन पर दुबई भिजवाने का झांसा दिया। उसी दिन वह उससे 86 हजार रुपये नकद और उसका पासपोर्ट ले गया। 28 सितंबर को उसने उसे दिल्ली से वीजा देकर दुबई भेजा, लेकिन वीजा टूरिस्ट था। जिसकी अवधि 11 नवंबर 2018 को समाप्त हो रही थी। इसकी जानकारी उसने वहां से परिजनों को दी। इसके बाद वह वहां से लौट आया। आरोपी से रुपये वापस देने की मांग की तो वह इनकार करने लगा। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाके कार्रवाई की मांग की है।