फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नमाजियों के लिए तैयार हुई ईदगाह, बनीं सफें

नमाजियों के लिए तैयार हुई ईदगाह, बनीं सफें

Wed, 22 Aug 2018 02:17 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
नमाजियों के लिए तैयार हुई ईदगाह, बनीं सफें
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बुधवार को ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को दिनभर ईदगाह मैदान पर तैयारियों को पूर्ण कराया। मैदान में सूखी डस्ट फैलाकर मैदान की कीचड़ को ठीक करने का प्रयास किया गया। उसके ऊपर चूने से सफे बना दिए गए हैं। दिनभर क्षेत्र में कुत्तों को पकड़ने के लिए आठ टीम लगी रहीं।
सोमवार को बारिश होने से ईदगाह मैदान में कीचड़ हो गई थी। नगर निगम की टीम ने पानी तो निकलवा दिया, लेकिन कीचड़ जस का तस था। नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने मंगलवार सुबह ईदगाह मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने तीन टीम लगाकर मैदान में सूखीडस्ट फैलवा दी। उसके ऊपर से चूने से सफे बनवा दिया गए। मैदान और उसके आसपास में सफाई करा दी गई। ईदगाह की ओर जाने वाले रास्तों के बिजली के तार ठीक कराए गए।
विज्ञापन

नगर निगम की आठ टीमों ने मंगलवार को अभियान चलाकर 43 कुत्ते पकड़कर निगम के गोदाम में बंद कर दिए। आवारा पशुओं को वहां से हटाकर बाड़े में बंद कराया गया है। ईदगाह की ओर आने वाली 19 गलियों पर जाल लगा दिए गए हैं, ताकि कोई कुत्ता या आवारा जानवर उस ओर नहीं आ सके। प्रत्येक रास्ते पर नगर निगम के दो-दो कर्मचारी और कुत्ता पकड़ने वाली टीम तैनात रहेंगी। एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी ने ईदगाह का दौरा किया और तैयारियों की समीक्षा की। ईदगाह मैदान के पास ही प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है। मैदान और उसके चारों ओर के रास्तों पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर इमाम ने किया दौरा
शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने मंगलवार शाम को ईदगाह मैदान का दौरा किया। उन्होंने वहां पर तैयारियों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। शहर इमाम ने अधिकारियों से कहा कि नमाज को आने वालों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।

एसएसपी ने की लोगों से मुलाकात
बकरा ईद से पहले मंगलवार शाम को एसएसपी जे. रविंद्र गौड ने ईदगाह मैदान का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से मुलाकात की। अधिकारियों के साथ मैदान और उसके आसपास के क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया। एसएसपी ने सुरक्षा की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।


हमने ईद की तैयारियां पूरी कर ली है। मैदान और उसकी ओर जाने रास्तों की सफाई कराकर बिल्कुल ठीक करा लिया है। ईद से पहले लोगों से अपने पशुओं और पालतू कुत्तों को बंद रखने को कहा गया है। ईदगाह की ओर जाने वाले प्रत्येक रास्ते पर निगम के कर्मचारी कुत्ता व जानवर पकड़ने वाली टीम के साथ मौजूद रहेंगे। ईदगाह क्षेत्र में पानी सप्लाई का खास प्रबंध किया गया है। ऐसी ही व्यवस्था प्रमुख मस्जिदों के आसपास के क्षेत्रों में भी की गई है।
- अवनीश कुमार शर्मा, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed