{"_id":"5b5cd9ce4f1c1bbd298b6914","slug":"101532811726-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार परिक्षार्थियों को जाम से बचाने का बनाया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार परिक्षार्थियों को जाम से बचाने का बनाया प्लान
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) की परीक्षा के लिए मुरादाबाद में 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर रविवार को करीब 31 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में चार पहिया वाहन अचानक शहर में बढ़ सकते हैं, जिस वजह से जाम की समस्या भी हो सकती है। परीक्षार्थियों को जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने प्लान बनाया है, जिससे परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि जाम की समस्या से निपटने के लिए तीन सेक्टर बनाए गए हैं। पहला सेक्टर कटघर से रोडवेज बस अड्डे तक का है। दूसरा रोडवेज बस अड्डे से फव्वारा चौक तक और तीसरा सेक्टर फव्वारा चौक से कांठ रोड तक है। तीनों सेक्टर में यातायात पुलिस के एक-एक दरोगा को लगाया जाएगा। व्यवस्था बनाने के लिए यातायात पुलिस के सिपाहियों और होमगार्ड की तैनाती की जाएगी। जिससे की वाहन सड़क पर न खडे़ हो सकें, जाम भी न लगने पाए। रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस तैनात रहेगी।