{"_id":"5b5247544f1c1b572f8b5afc","slug":"101532118868-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2019 के लिए सपा की कैबिनेट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2019 के लिए सपा की कैबिनेट तैयार
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
समाजवादी पार्टी ने मिशन 2019 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुरादाबाद जिले में संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल ने शुक्रवार को सपा के वरिष्ठ नेताओं एवं विधायकों की मौजूदगी में जिले की कार्यकारिणी (कैबिनेट) की घोषणा कर दी। जंबोजेट कार्यकारिणी में 48 लोगों को दायित्व सौंपने के साथ 30 लोगों को सदस्य बनाया है।
सपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा से पूर्व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सभी नामों पर मुहर लगाई। इसके बाद ही शुक्रवार को सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल ने पदाधिकारियों की घोषणा की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर, प्रकोष्ठ और विधानसभा अध्यक्ष हर महीने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। जनता के बीच जाकर सपा की नीतियां बताएंगे। बिलारी विधायक मो. फईम ने कहा कि कार्यकारिणी संतुलित है। पूर्व विधायक समरपाल सिंह, बाबर खां, गोपाल दास, डा. एसटी हसन, जशमेद चौधरी, अजय गुप्ता, धर्मेंद्र यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन मन्नू कुरैशी और लईक अंसारी ने किया।
विज्ञापन
कार्यकारिणी विस्तार
उपाध्यक्ष- हाजी मो. उस्मान, संजीव चौधरी, विजय वीर सिंह यादव, सत्यपाल सिंह
कोषाध्यक्ष- अजय गुप्ता
महासचिव- लईक अंसारी
जिला सचिव- हसनैन अख्तर, देवेश शर्मा, ऋषि यादव, राहत जान सैफी, मास्टर काले सिंह, रत्ना सैनी, अलका दुबे, हारून सैफी, बृजेश यादव, मनहोरी सैनी, नरेश शर्मा, अफरोज खान
विधानसभा अध्यक्ष कांठ- होरी सिंह यादव
विधानसभा अध्यक्ष ठाकुरद्वारा- नवीन यादव
विधानसभा अध्यक्ष कुंदरकी- खुर्शीद मलिक
विधानसभा अध्यक्ष बिलारी- इशत्याक सैफी
नगर अध्यक्ष बिलारी- यासीन अंसारी
नगर अध्यक्ष कांठ- उस्मान अंसारी
नगर अध्यक्ष ठाकुरद्वारा- इस्लाम कुरैशी
अधिवक्ता सभा अध्यक्ष- एडवोकेट मो नाजिम
पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष- वाहन सिंह यादव
मजदूर सभा अध्यक्ष - मो आसिफ अंसारी
अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष - मुसलिम सैफी
जिला कार्यकारिणी सदस्य- 30
विधायकों ने बनाई दूरी
जिला कार्यकारिणी विस्तार में सपा नेताओं की गुटबाजी भी साफ झलकी। देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी, कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान और ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान के अलावा गन्ना संघ अध्यक्ष जयवीर यादव शामिल नहीं हुए। जिले में सपा के चार विधायकों में से तीन विधायकों की दूरी चर्चाओं में रही।