फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sat, 24 Mar 2018 03:27 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 03:27 AM IST
विज्ञापन
दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
मुरादाबाद। सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहलवानों ने दमखम दिया। अपने प्रतिद्वंद्वी को चित करने के लिए पहलवानों ने खूब पसीना बहाया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद शुरू हुई कुश्ती में महिला वर्ग में पचास किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर की साक्षी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को चित कर पहला स्थान हासिल किया। जबकि मुरादाबाद मंडल की रिवानी द्वितीय और फैजाबाद मंडल की पूनम व कानपुर मंडल की रश्मि निषाद तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि शुभम प्रकाश गोयल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की जिला संयोजिका प्रिया अग्रवाल ने वॉलीबाल प्रदेश स्तरीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि शनिवार को महिला वर्ग की फ्री स्टाइल में 53 किलोग्राम भार वर्ग में आजमगढ़ की प्रेम लता फैजाबाद की अन्नया चौधरी के बीच फाइनल मुकाबला होगा। 55 किलोग्राम में आगरा मंडल की रूमी और सहारनपुर की रिया चौधरी के बीच मुकाबला होगा। 55 किलोग्राम में ग्रीको रोमन बालक वर्ग में मेरठ केरविंद्र और आजमगढ़ के नंद लाल के बीच मुकाबला होगा। प्रतियोगिता के दौरान राज कुमार मिश्रा, रेखा मदान, संजू यादव, मोहम्मद अकबर, अनुज विश्नोई, मेहंदी हसन, व अल्पना त्यागी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed