फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   10 trains of Moradabad division

Moradabad News: किसान आंदोलन के कारण मुरादाबाद मंडल की 10 ट्रेनें रद्द

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
10 trains of Moradabad division
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण शुक्रवार को मुरादाबाद रेल मंडल की 29 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि 12 ट्रेनें बदले मार्ग से चलाने के साथ ही कुछ ट्रेनों बीच में ही रोकना पड़ा। इस आंदोलन का असर मालगाड़ियों के संचालन पर भी पड़ा है।

आंदोलन के कारण शुक्रवार को अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस, अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस, ऋषिकेश बाड़मेर एक्सप्रेस समेत दस ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा शुक्रवार को पंजाब मेल, लोकनायक एक्सप्रेस, अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस शुक्रवार को मुरादाबाद रेल मंडल में नहीं पहुंचीं। अकाल तख्त एक्सप्रेस लुधियाना में रोक दी गई। इसके अलावा जनसेवा एक्सप्रेस अंबाला में रोकी गई। कर्मभूमि एक्सप्रेस को अंबाला से चला गया। सरयू यमुना एक्सप्रेस सहारनपुर से चलाई है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। मालगाड़ियों पर भी इसका असर हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed