फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   10 trains including Rajdhani, Kashi Vishwanath affected

Moradabad News: राजधानी, काशी विश्वनाथ समेत 10 ट्रेनें प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
10 trains including Rajdhani, Kashi Vishwanath affected
मुरादाबाद। मतलबपुर रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन निर्माण के लिए 31 अक्तूबर तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है। इसके चलते मुरादाबाद-सहारनपुर पैसेंजर (04301-02) व ऋषिकेश-चंदौसी पैसेंजर (04359-60) पहले ही 31 अक्तूबर तक के लिए निरस्त की जा चुकी हैं। इनके अलावा राजधानी, अकालतख्त, काशी विश्वनाथ, उपासना समेत 10 ट्रेनें रास्ते में रोककर चलाईं जाएंगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि मुरादाबाद-सहारनपुर रेलखंड में लूप लाइन निर्माण व गजरौला-मुअज्जमपुर रेलखंड में ट्रैक सुधार कार्य हो रहा है। ऐसे में (22355) पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 29 अक्तूबर को रास्ते में दो घंटे रुकेगी। (12369) हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 29 अक्तूबर को रास्ते में 90 मिनट रोकी जाएगी। (12327) हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस 27 अक्तूबर को रास्ते में एक घंटे रोकी जाएगी। (12326) नंगलडैम-कोलकाता एक्सप्रेस 28 अक्तूबर को रास्ते में 30 मिनट रोकी जाएगी। (22317) सियालदह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस 30 अक्तूबर को रास्ते में दो घंटे रोकी जाएगी। (12318) अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस 31 अक्तूबर को रास्ते में 30 मिनट रोकी जाएगी।
विज्ञापन

(04333) गजरौला-नजीबाबाद पैसेंजर 27, 31 अक्तूबर व 23 नवंबर को गजरौला स्टेशन से 150 मिनट देरी से चलेगी। जबकि पांच नवंबर को यह ट्रेन रास्ते में एक घंटा रोकी जाएगी। (12307) कोटद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस 15 नवंबर को रास्ते में 30 मिनट रोककर चलाई जाएगी। इसके अलावा गढ़मुक्तेश्वर में यार्ड मरम्मत के कारण (20506-04) नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 27 अक्तूबर व दो नवंबर को मार्ग में 40 मिनट रोकी जाएगी। वहीं (15128) काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 26, 27 अक्तूबर व दो नवंबर को मार्ग में 30 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article