फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   10 patients of corona virus were found

बार डांसर और निर्यातक समेत 10 नए कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
10 patients of corona virus were found
मुरादाबाद। जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा। बुधवार को मुंबई से लौटी क्वारंटीन प्रवासी बार डांसर और एक एक्सपोर्टर समेत 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक निर्यातक वेंडर की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से पहले ही ईद के दिन मौत हो चुकी है। बुधवार को 10 नए पॉजिटिव केस के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 202 और मृतकों की संख्या 10 पहुंच गई है। पॉजिटिव मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि बुधवार को केजीएमयू से 179 की सैंपल रिपोर्ट आई। इनमें एक रिपीट सैंपल और नौ नए पॉजिटिव हैं। एक पॉजिटिव निजी लैब से आया है। इस तरह 10 नए पॉजिटिव और एक रिपीट पॉजिटिव आया है। पॉजिटिव में एमआईटी में क्वारंटीन मुंबई से लौटी प्रवासी आदर्श कालोनी निवासी 17 साल की बार डांसर, उसके साथ क्वारंटीन 14 साल का किशोर और 54 साल की महिला भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

चक्कर की मिलक निवासी संक्रमित 52 वर्षीय अधेड़ की 45 साल की पत्नी, 19, 15 और आठ साल की बेटियां भी पॉजिटिव आईं हैं। अधेड़ पीतल कारखाने में मजदूर है और 24 मई को पॉजिटिव आने पर टीएमयू में भर्ती कराया गया है। लाल मसजिद निवासी 45 साल के एक्सपोर्टर, 42 साल की उसकी पत्नी और 20 साल का बेटा भी कोरोना संक्रमित आया है। इसमें बेटे की निजी लैब से रिपोर्ट आई है। संक्रमितों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। नवाबपुरा निवासी 80 साल रेलवे से रिटायर्ड कर्मी का रिपीट सैंपल भी पॉजिटिव आया है। चार दिन पूर्व निजी लैब से सैंपल पॉजिटिव था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौलतबाग, निकट पावर हाउस निवासी 58 साल के वेंडर की ईद के दिन मौत हो गई। वेंडर की मंगलवार देर रात पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वेंडर मुरादाबाद के पीतल एक्सपोर्टर के लिए पीतल के सजावटी सामान तैयार करता था। 24 मई को टीएमयू में भर्ती कराया गाया था और 25 मई को मौत हो गई। शव उसी दिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा के बीच सुपुुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed