फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   10 corona cases were found in moradabaad

दरोगा जी अभिलेख के साथ दे गए कांस्टेबिल को कोरोना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
10 corona cases were found in moradabaad
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना वायरस की रफ्तार कम नहीं हो रही है। सोमवार को 214 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 10 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। जबकि, 204 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 391 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोतवाली टाउन हाल में तैनात एक दरोगा कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव निकला था। ड्यूटी के समय उनसे अभिलेखों का लेनदेन वहां पर तैनात एक सिपाही क्लर्क किया था। दरोगा के पॉजिटिव आने के बाद इस कांस्टेबिल की भी चिंता बढ़ गई थी। इसके बाद उसने भी अपनी जांच कराई। उसकी सैंपल पॉजिटिव निकला है। वहीं, एसपी सिटी के क्यूआरटी में शामिल एक सिपाही की भी रिपोर्ट सोमवार पॉजिटिव आई है। जिस बैरक में यह सिपाही रहता था, उस बैरक के दो सिपाही पहले कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके है। मोहल्ला कंजरी सराय निवासी एक गर्भवती एहतियातन कराए गए कोरोना टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के 14 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। इसमें पति समेत आठ लोग पहले ही कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। परिवार का नौवां सदस्य महिला का देवर भी सोमवार को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिगर कालोनी मार्ग पर स्थित एक निजी क्लीनिक के लैब पर काम करने वाला बांगला गांव निवासी मेल नर्सिंग स्टाफ और उसकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह दंपती एक थोक दवा कारोबारी की दुकान पर काम करने वाले कोरोना संक्रमित पाए गए एक कर्मचारी के घर पर किराए पर रहता है। इसके अलावा रामगंगा विहार कॉलोनी निवासी रेडीमेड गारमेंट कारोबारी की 17 वर्षीय बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। किशोरी के पिता ने बताया कि रेलवे के एक अधिकारी उनकी बेटी को ट्यूशन पढ़ाने आते थे। दो दिन ही उन्होंने ट्यूशन पढ़ाया था। जांच में वह पहले पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। मालवीय नगर की एक 68 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। बिलारी में एक सौंदर्य प्रसाधन की दुकान पर काम करने वाला एक युवक भी सोमवार आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक ने बताया कि दुकान मालिक कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद दुकान पर काम करने वाले चार युवकों की जांच कराई गई है, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा दो अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed