{"_id":"7f487a0e21c750920b16dba0218f3844","slug":"modi-says-makes-me-chaukidar-not-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे PM नहीं, दिल्ली का चौकीदार बनाइएः मोदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे PM नहीं, दिल्ली का चौकीदार बनाइएः मोदी
अमर उजाला, झांसी
Updated Fri, 25 Oct 2013 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि वह जनता से अपील करते हैं कि उन्हें देश का पीएम नहीं, बल्कि दिल्ली का ऐसा चौकीदार बनाइए, जो देश के खजाने को सुरक्षित रख सके।
विज्ञापन
बुंदेलखंड में आयोजित भाजपा की पहली चुनावी रैली में मोदी ने न कांग्रेस को बख्शा, न सपा-बसपा को।
पढ़ें, मोदी और आजम ने राहुल से पूछा एक ही सवाल
विज्ञापन
राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा, "मैं यहां रोने-धोने नहीं आया हूं। मैं आंसू बहाने वालों की तरह कोई कथा सुनाने नहीं आया हूं। मैं आपके आंसू पोंछने का विश्वास दिलाने आया हूं।"
विज्ञापन
कांग्रेसनीत यूपीए सरकार के लिए उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली की सल्तनत से सवाल करना चाहता हूं कि जहां-जहां उनके पैर पड़े, जहां उन्हें शासन करने का अवसर मिला है, वहां किसान आत्महत्या क्यों करते हैं? आंध्र, महाराष्ट्र के विदर्भ और बुंदेलखंड, हर जगह कांग्रेस या उसके समर्थन वाली सरकार रही है और किसानों ने आत्महत्या की है।"
'चुनावी रेवड़ी बांटने में माहिर है कांग्रेस'
उन्होंने कहा, "कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को न गांव की परवाह है, न ग्रामीण की परवाह है और न किसान की। चुनाव आते हैं, तो कांग्रेस रेवड़ी बांटने में माहिर है।"
राहुल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, "शहजादे इन दिनों जहां जाते हैं, पैकेज की बातें करते हैं। यहां भी आए थे। आपको लगा होगा कि वह आपका भला करने आए हैं।
उन्होंने कहा कि वह पैकेज भला करने नहीं, बल्कि यूपी के नेताओं का मुंह बंद करने के लिए भेजा गया था। दिल्ली, लखनऊ ने मिलकर खजाने का बंटवारा कर दिया। आपके यहां एक पैसा नहीं आया है।"
'पैकेज नहीं, पैकिंग करके इनकी रवानी का वक्त है'
मोदी ने कहा, "वक्त आ चुका है कि सपा-बसपा और कांग्रेस को पैकिंग करके रवाना करो। पैकेज नहीं, यह पैकिंग का वक्त है। ये लोग लूट में एक्सपर्ट हैं। सपा ने जो कारनामे किए हैं, लोहियाजी आज जहां भी होंगे, उन्हें खूब पीड़ा होगी। इस तिकड़ी (कांग्रेस, सपा-बसपा) ने यूपी, बुंदेलखंड को तबाह कर दिया। एक तरफ कांग्रेस का अहंकार है, सपा का परिवारवाद है और बसपा का व्यक्तिवाद। दूसरी तरफ भाजपा है।"
जनता से मौका मांगते हुए उन्होंने कहा, "आपने कांग्रेस को 60 साल दिए, हमें सिर्फ 60 महीने देकर देखो। जो उन्होंने बर्बाद किया, हम तकदीर बदल देंगे, देश की तस्वीर बदल देंगे।"
मोदी ने कहा कि दिल्ली की सरकार के पास सोचने का वक्त नहीं है। लोकसभा चुनाव दरवाजा खटखटा रहा है और शहजादा घूम रहा है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बलात्कार पर जवाब देने को तैयार नहीं है।
'सिखों के मरने पर गुस्सा नहीं आता'
उन्होंने कहा, "शहजादे को दादी के मरने पर गुस्सा आया, लेकिन क्या सभी कांग्रेसी गुस्सा थे। उन्हें दंगों में सिखों को मारने पर गुस्सा नहीं आया?"
आईएसआई पर दिए राहुल के बयान पर उन्होंने कहा, "शहजादे हैं कौन? सिर्फ सांसद हैं, तो हिंदुस्तान के इंटेलिजेंस के लोग अत्यंत गुप्त जानकारी कैसे साझा कर रहे हैं, जिसने कोई गुप्तता की शपथ नहीं ली। वह कहते हैं कि आईएसआई मुजफ्फरनगर तक पहुंच गई है। मैं पूछता हूं कि सरकार आपकी है। देश पर हुकूमत आपकी है। क्या कारण है कि आईएसआई आपकी नाक के नीचे यूपी के गलियारे में पैर पसारने की ताकत रखती है? आप क्या कर रहे हैं। देश जवाब मांग रहा है।"
देश की तकदीर बदल देंगे मोदीः राजनाथ
रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा, "बुंदेलखंड के लोगों के लिए गरीबी सबसे बड़ा अभिशाप है। राहुल गांधी ने साढ़े चार साल पहले बड़ा पैकेज देने का वादा किया था, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। सामान के दाम तीन गुना बढ़ गए हैं। राहुल ने सब्जबाग दिखाया।
भाजपा के पीएम पद के दावेदार के लिए समर्थन मांगते हुए राजनाथ ने कहा, "मोदी देश की तकदीर बदल देंगे। मेरी प्रार्थना है कि पीएम बनने के बाद मोदी की खास नजर बुंदेलखंड पर होनी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "मैं अमेरिका गया था, वहां भी मोदी का जलवा दिखा। कांग्रेस गरीबी की मार्केटिंग कर रही है, जैसे रोडवेज की बसों में जालिम लोशन की मार्केटिंग होती है।"
राहुल की लंबी उम्र की कामनाः राजनाथ
राजनाथ ने कहा, "राहुल कहते हैं कि मेरी दादी, पापा को मारा और शायद उन्हें भी मार देंगे। भाजपा कामना करती है कि राहुल गांधी दीर्घजीवी हों। लेकिन हत्या किसने की है, इससे सभी वाकिफ हैं। लेकिन वह चुनाव के सामने आते ही अनाप-शनाप बातें करते हैं, ताकि जनता की सहानुभूति मिल सके।"
देश बदल देंगे मोदीः उमा भारती
रैली में मौजूद मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा, "हिंदुस्तान में गुजरात अकेला ऐसा राज्य है, जहां बिना रिश्वत दिए काम होता है। अगर मोदी पीएम बने, तो देश में भी ऐसा होगा। गुजरात का मुसलमान सबसे ज्यादा खुश है, क्योंकि उसे सुविधाएं मिलती हैं। मोदी गुजरात की तरह देश को संवारेंगे।"
इस रैली में उत्तर प्रदेश्ा के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, विनय कटियार, उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, भाजपा की ओर से यूपी का प्रभार संभाल हरे अमित शाह और पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन मौजूद थे।