फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Modi’s magic works only on TV and Gujarat: Akhilesh Yadav

'मोदी का जादू टीवी पर चलता है या गुजरात में'

Fri, 14 Jun 2013 07:33 AM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Fri, 14 Jun 2013 07:33 AM IST
विज्ञापन
Modi’s magic works only on TV and Gujarat: Akhilesh Yadav

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी में नरेंद्र मोदी के प्रभाव को खारिज करते हुए कहा कि मोदी का जादू सिर्फ टीवी और गुजरात में काम करता है।

विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्रीय दलों को संकेत दिया है कि तीसरा मोर्चा वक्त की जरूरत है। वे कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि सभी गैर कांग्रेसी और गैर भाजपाई दल अन्य राजनीतिक मोर्चे की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं, जनता भी यही चाह रही है।

क्योंकि इन दो दलों की अगुवाई वाले गठबंधन पूरी तरह से असफल साबित हो चुके हैं।

यादव ने दावा किया कि हर चुनाव के मौके पर जनता एक तीसरे मोर्चे की कमी महसूस करती रही है।

तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर जनता दल (एस) अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा से मिलने संबंधी पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में उनकी पार्टी कोई फैसला करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं केवल एक वर्ष पुराना मुख्यमंत्री हूं। मैं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से मिलने की राह देख रहा हूं जो खुद भी नए मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश शुक्रवार को यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

साथ ही चन्नापटना के लोगों से मुलाकात करेंगे। वह पार्टी पदाधिकारियों को भी संबोधित करेंगे।

इसके बाद सिद्धरमैया से भेंट करेंगे। शाम को उनकी व्यावसायिक हस्तियों के साथ बैठक भी तय है।

गौरतलब है कि सपा ने पिछली पांच मई को संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव में एक सीट जीतकर अपना खाता खोला है।

भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने वाले राज्य के पूर्व मंत्री सीपी योगीश्वर राज्य में पार्टी के एकमात्र विधायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed