{"_id":"72d4f082-d45a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"modi-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी अगले माह आ सकते हैं यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र मोदी अगले माह आ सकते हैं यूपी
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेन्द्र मोदी जुलाई के दूसरे सप्ताह से देश का चुनावी दौरा शुरू कर सकते हैं। इसका प्रारंभ यूपी से हो सकता है। मोदी को लेकर प्रदेश में एक बड़ी रैली भी की जा सकती है।
विज्ञापन
भाजपा के यूपी प्रभारी व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमित शाह ने दो दिन के दौरान पार्टी नेताओं के साथ बैठक में यह संकेत दिए।
शाह ने यह भी साफ कर दिया कि वह 20 या 21 जून को फिर यूपी आएंगे। इस बार वे 11-12 दिन यहां रहेंगे। केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी के जेल भरो आंदोलन में शाह भी गिरफ्तारी देंगे। गिरफ्तारी के लिए उन्होंने काशी की धरती को चुना है।
विज्ञापन
शाह ने कहा कि यूपीए-2 सरकार ने अपने कार्यकाल में कुल 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया है। देश की सुरक्षा को खतरे में डाला है।
वोट बैंक की राजनीति को बढ़ावा दिया है। आतंकवादियों के हौसले बढ़ाए हैं। केंद्र की कमजोर सरकार को समर्थन देकर सपा और बसपा भी देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
सपा-बसपा केंद्र सरकार के पापों में ही भागीदार नहीं बल्कि कांग्रेस नेतृत्व वाली जनविरोधी सरकार चलाने के पाप के भागीदार भी हैं।
उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि भाजपा, लोकसभा चुनाव हिंदुत्व व विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। लखनऊ के दो दिन के दौरे पर आए शाह बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
शाह ने कहा कि जनता में परिवर्तन की लहर चल रही है। केंद्र सरकार अपना भरोसा खो चुकी है। जनता, केंद्र की भ्रष्ट, असफल और जनविरोधी सरकार से निजात चाहती है।
सपा और बसपा केंद्र की पापी सरकार को बचाए हुए हैं। सपा और बसपा न चाहते तो केंद्र की सरकार कब की विदा हो गई होती।
मायावती के कुशासन से मुक्ति के लिए लोगों ने मुलायम सिंह यादव की पार्टी की सरकार बनाने के लिए वोट दिया। पर अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने भी जनता के भरोसे को तोड़ दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि तीसरे मोर्चे का देश में कोई भविष्य नहीं है।
मोदी का रोल पूरे देश में
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की भूमिका पूरे देश में तय की गई है। परिवर्तन यूपी से तय होना है। इसलिए जो कुछ भी होगा वह यूपी में ही होगा। शाह ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सपा सरकार वोट बैंक की राजनीति कर रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है।
कई पुलिस वाले मारे जा चुके हैं। प्रदेश में गन्ना किसानों का 6200 करोड़ रुपया बकाया है। सूबे में तनाव अखिलेश सरकार की आतंकियों से नरमी के कारण बढ़ रहा है।
इसलिए मिलेगा भाजपा व राजग को वोट
शाह ने तर्क दिया कि 2012 में मायावती के खिलाफ मुलायम सिंह की पार्टी को लोगों का वोट इसलिए मिला क्योंकि उन्हें लगा कि बसपा का विकल्प सपा ही दे सकती है।
अब लोकसभा चुनाव में फिर इसी फैक्टर पर वोट पड़ेंगे। लोगों के दिमाग यह बात बैठ चुकी है कि केंद्र में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार का विकल्प भाजपा नेतृत्व वाला राजग ही हो सकता है।
शाह ने कहा कि जीत का फारमूला तय कर लिया गया है। भाजपा नेता एकजुट होकर पार्टी के जिताने के लिए जुटेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर पार्टी के एजेंडे में है।