{"_id":"621ce1c9e911c701964d4d2f","slug":"youth-killed-with-sharp-weapon-mirzapur-news-vns640921027","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागिर बाजार स्थित मथुरा ला कॉलेज के पास खाना खाकर दूसरे मकान पर सोने निकले युवक का शव सोमवार की सुबह पुराने रेलवे लाइन पर मिला। किसी ने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही एसपी, एएसपी, सीओ सदर डाग स्क्वाड और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर छानबीन किया।
भदोही जिले के कोईरौना थाना क्षेत्र के खेतलपुर गांव निवासी सुनील कुमार यादव उर्फ सोनी (23) पुत्र अशोक यादव चील्ह थाना क्षेत्र के नएपुर तिलठी गांव स्थित अपने मामा अरविंद यादव के यहां बचपन से ही रह रहा था। वह बीए की पढ़ाई पूरा कर लिया था। वह दो भाइयों में छोटा था। रविवार की रात को आठ बजे वह मामा के घर पर खाना खाने के बाद प्रतिदिन की तरह कुछ दूर मेन रोड पर बने मकान पर सोने चला गया था। सुबह गांव वाले मकान पर न आने पर परिजन परेशान थे। सोमवार की सुबह सात बजे के करीब ग्रामीणों ने पुरजागिर बाजार स्थित मथुरा ला कॉलेज के पास पुराने रेलवे लाइन पर हत्या कर फेंका युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष अजित कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी। उसके चेहरे और जमीन पर रक्त बिखरा था। हत्या की फोटो वायरल हुई। इधर घर पर सुनील को घर पर न पाकर परिजन परेशान थे। परिजनों ने वायरल फोटो देखकर मौके पर जाकर शव की शिनाख्त किया। मृतक के मामा अरविंद की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और शव को छिपाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह व पुलिस अधीक्षक नगर संजय वर्मा, सीओ सदर शैलेन्द्र त्रिपाठी ने मौके पर जांच पड़ताल किया।
मुख्य मार्ग तक गई डाग स्क्वाड टीम
हत्या की पड़ताल करने आई डाग स्क्वाड टीम ने छानबीन किया। खोजी कुत्ते ने घटना स्थल पर पहुंचने के बाद घूमकर मुख्य मार्ग तक पहुंचा। डाग स्क्वाड से बहुत कुछ हासिल नहीं हो सका। इसके अलावा फिल्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किया।
विज्ञापन
शव के पास मिली शराब की बोतल, नमकीन के पैकेट
शव के पास शराब की बोतल और नमकीन का पैकेट भी मिला है। इससे अंदेशा है कि हत्यारों ने शराब के पीने-पिलाने के बाद हत्या की होगी। युवक के एक पैर में चप्पल था।
खाना खाते समय आया था किसी का फोन
चर्चा है कि सुनील खाना खा रहा था तो उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया था। जिसके बाद वह खाना खाकर सड़क किनारे वाले मकान में सोने चल गया था। पुलिस जो फोन आया था, उस पर भी छानबीन कर रही है। पुलिस एक महिला और एक युवक को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
हत्या कर युवक का शव फेंका गया है। उसकी शिनाख्त कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। स्वाट और थाना की पुलिस टीम का गठन किया गया है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
- अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक