फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth found dead behind house; marks on neck

Mirzapur News: घर के पीछे मृत मिला युवक, गले पर थे निशान

Sat, 13 Jun 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Youth found dead behind house; marks on neck
लालगंज। थाना क्षेत्र के रजई गांव बृहस्पतिवार की रात को रामरक्षा (38) घर के पीछे संंदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। उसके गले पर निशान थे। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

लालगंज के रजई गांव निवासी रामरक्षा (38) गांव स्थित लालगंज हलिया-रोड पर अपनी किराना की दुकान को देर शाम बंद कर कहीं चला गया था। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। खोजबीन में लग गए। 11 बजे बड़े भाई राम आसरे ने देखा कि घर के पीछे जमीन पर मृत अवस्था में रामरक्षा पड़ा था। बाइक भी वहीं खड़ी मिली। राम रक्षा के गले में निशान थे। ग्रामीणों की ओर से लालगंज थाने की पुलिस को बताया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। मौत कैसे और क्यों हुई इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी। रामरक्षा तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। गांव में ही किराने की दुकान चलाते थे। उनके दो पुत्र हैं। उनकी पत्नी शारदा देवी का रो-रो कर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed