फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies after being hit by vehicle

Mirzapur News: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 26 May 2024 03:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by vehicle
कछवां। कछवां के सेमरी गांव निवासी युवक की शुक्रवार की रात वाराणसी के मिर्जामुराद में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार को शव गांव पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सेमरी निवासी 42 वर्षीय कमलेश चौबे उर्फ बबलू वाराणसी में किराए पर ऑटो रिक्शा चलाते थे। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को रात करीब साढ़े 10 बजे मिर्जामुराद में ऑटो खड़ी कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। हाईवे पर रूपापुर में मिर्जामुराद थाने के पास किसी वाहन ने बाइक ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए कमलेश चौबे को घायल अवस्था में ट्राॅमा सेंटर वाराणसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। साथ गए पुलिस कर्मी को कमलेश चौबे की जेब उनका आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला। मिर्जामुराद पुलिस ने उनके घर सूचना दी। कमलेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कमलेश से दो पुत्र और एक पुत्री हैं। चाचा सुदामा ने बताया कि वाराणसी में हुए हादसे में भतीजे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed