फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies after being hit by a current in the pillar

Mirzapur News: खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 22 Aug 2024 04:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a current in the pillar
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन रोड पर एक बाइक की टक्कर के बाद दूसरा बाइक सवार खंभे से टकरा गया। खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से बाइक सवार अचेत हो गया। राहगीर उसे इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




पड़री निवासी अभिषेक सोनकर (18) बचपन से ही शहर कोतवाली क्षेत्र के कजरहवा पोखरा स्थित अपने नाना के घर पर रहते थे। बुधवार की रात नौ बजे साबुन लेने निकले थे। साबुन लेकर बाइक से वे नाना के घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में पुलिस लाइन रोड के पास बारिश होने पर रुक गए। उसी दौरान किसी बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इससे वे खंभे में टकरा गए। खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से अभिषेक अचेत हो गए। राहगीर उन्हें ट्राॅमा सेंटर लेकर गए। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल बालमुकुंद ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed