फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Your door is beautifully decorated, devotees dance in praise of Bhavani

Mirzapur News: प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी पर झूमे भक्त

Wed, 27 Aug 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Your door is beautifully decorated, devotees dance in praise of Bhavani
माता दरबार में आयेाजित जागरण में  भजन पेश करते कलाकार।- सोशल मीडिया। - फोटो : संवाद
विंध्याचल। भाद्र कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि पर देवी दरबार में पूरी रात भक्ति की रसधार बहती रही। राष्ट्रीय विंध्य पर्यावरण सुरक्षा एवं धर्मोथान समिति के वार्षिक आयोजन के तहत मंदिर में भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। समिति की तरफ से माता का चारों पहर के शृंगार व पूजन किया गया। इस दौरान गायत्री पैलेस के आंगन में भंडारे का आयोजन किया गया था। माता के आंगन में आयोजित भव्य देवी जागरण का शुभारंभ प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु व समिति के शिवानंद मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। राज्यमंत्री ने बताया कि यह सौभाग्य है कि माता के दिव्य स्वरूप का दर्शन प्राप्त हुआ। भजन गायक मंटू मिश्रा ने गणेश वंदना के बाद मां के जगराते के क्रम में पूजा दुबे गोरखपुर ने निमिया के डार मैया झुलेली झुलनवा..., ऊषा उज्जवल प्रयागराज ने प्यारा सजा है द्वार भवानी..., गायिका प्रियंका पांडेय ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है..., मिश्रा बंधु प्रयागराज ने जगत तोहरे गुण गाई हो मैया, चाहे युग कोई आई है मैया..., मोहन राठौर मुंबई लाल रंग सिंदूर में के लाल रंग के मंदिर ना मिर्जापुर से सब वी पधारे मां की नगरी... आदि भजनों मां के चरणों में प्रस्तुत दी। संचालन मंटू मिश्रा ने किया। कलाकारों का स्वागत और धन्यवाद डॉ. राजेश मिश्रा ने किया। इस दौरान पं. शिवराम मिश्रा, कुबेर मिश्रा, पंचानन पाठक, विद्या मिश्रा, चतुरानंद मिश्रा, गुरु प्रकाश सिंह, पलक पाठक, राहुल गिरी, लोहा पांडेय, राजेश कुमार, विनीत मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed