फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man who was going to distribute cousin's wedding card died in an accident

Mirzapur News: ममेरे भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की हादसे में मौत

Sun, 12 May 2024 04:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Young man who was going to distribute cousin's wedding card died in an accident
पड़री। ममेरे भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहा युवक पड़री थाना क्षेत्र के दुबेपुर नहर के पास शुक्रवार की शाम बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के बैडरी गांव निवासी राजेश कुमार (38) पुत्र लक्षनधारी के ममेरे भाई मुंशी निवासी भरपुरा की 26 मई को शादी है। मुंशी का भाई रविंद्रनाथ शुक्रवार को राजेश कुमार के घर पहुंचा। दोनों शाम को शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले थे। रास्ते में दुबेपुर पहाड़ी गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। रविंद्रनाथ को हल्की चोटें आईं। टक्कर मारने वाला बाइक सवार घटना स्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर राजेश को ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान डाॅक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। राजेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उससे छह पुत्रियां और एक पुत्र हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़री थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed