फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   young man who came to picnic at Tanda Falls died after drowning in deep water

Mirzapur News: टांडा फॉल में पिकनिक मनाने आए युवक का फिसला पैर, गहरे पानी में जाने से मौत

Thu, 12 Jun 2025 04:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 12 Jun 2025 04:37 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में टांडा फाल में पिकनिक मनाने आए युवक का पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस आनन- फानन मौके पर पहुंची और शव को पानी में से निकलवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  

विज्ञापन
young man who came to picnic at Tanda Falls died after drowning in deep water
घटनास्थल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टांडा फॉल में मंगलवार को स्नान करने के दौरान डूबे युवक का शव बृहस्पतिवार को पुलिस ने बरामद किया। दो दिन तक चले खोज अभियान के बाद बृहस्पतिवार को गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


भदोही जनपद के जल्लापुर थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय जीशान अंसारी अपने पांच दोस्तों के साथ टांडा फॉल घूमने और स्नान करने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह पानी में उतरा ही था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथी युवक कुछ समझ पाते इससे पहले वह पानी में समा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। पहले दिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


लगातार दो दिन की तलाश और गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार को शव बरामद हो सका। शव बाहर आते ही वहां मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई इमरान अंसारी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज विजय कुमार राय मौके पर पहुंचे थे। थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया पीएम की कार्रवाई के लिए शव को भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed