फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Panchayat over love affair two parties clashed in the police station

Mirzapur News: प्रेम प्रसंग को लेकर पंचायत, थाने में भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने गोली चलने की बात को नकारा

Sun, 01 Jun 2025 05:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 05:29 PM IST
सार

चील्ह थाना के परिसर में प्रेम प्रसंग की पंचायत के दौरान दो पक्षों के भिड़ने की सूचना के बाद असलहा लेकर दौड़ाने का आरोप एक पक्ष द्वारा लगाया गया। पुलिस ने गोली चलने की बात को नकारा है।

विज्ञापन
Panchayat over love affair two parties clashed in the police station
घायल युवक को लेकर बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ाने वाले गोपीगंज के युवक और स्थानीय युवती के प्रेम को लेकर शनिवार से चील्ह थाने में चल रही पंचायत में दोनों पक्ष भिड़ गए। इसी बीच युवक के साथ आए साथी ने रिवाल्वर निकालकर लड़की के भाई सहित अन्य पर तान दिया।

विज्ञापन


मारपीट और झड़प में युवती का भाई सहित कुछ लोग घायल हो गए। जहां लड़की पक्ष का आरोप है कि रिवाल्वर से चली गोली भाई को लगी है तो वहीं पुलिस छीना झपटी और मापीट में चोट लगने का दावा कर रही है। फिलहाल इस घटना से जुड़े पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


भदोही के गोपीगंज का एक युवक और चील्ह थाने के एक गांव की युवती आपस में प्रेम करते हैं। दोनों का परिवार शादी के लिए तैयार नहीं है। युवक अपने अधिवक्ता और कुछ साथियों के साथ चील्ह थाने पर पहुंचा और शिकायत किया कि युवती के घर वाले परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवती और उसके पिता को थाने बुलाया। देर रात तक पंचायत चली पर नतीजा नहीं निकला। दूसरे दिन दोपहर में फिर से थाने पर पंचायत शुरू हुई। इस दौरान दोनों पक्ष के चुनिंदा लोग कमरे में बात कर रहे थे। युवक के चाचा भी थे।

आरोप है कि इसी दौरान युवक के साथी और युवती के साथ आए लोग आमने-सामने आ गए। दोनों में मारपीट हो गई। इसी बीच युवक के साथी ने रिवॉल्वर निकाल कर भाई और अन्य साथियों पर तान दिया। छीना झपटी और मारपीट में कुछ लोग घायल भी हो गए।

परिसर में अफरा-तफरी मच गई। एएसपी नितेश सिंह और सीओ अमर बहादुर के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। युवती के परिजन फायरिंग का दावा कर रहे हैं। युवती के भाई के हाथ में गोली लगने की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस का दावा है कि चोट गोली से नहीं छीना झपटी से लगी है।

पुलिस ने की कार्रवाई

प्रेम प्रसंग में परिजनों की ओर से जो आरोप लगाया गया है वह प्रारंभिक जांच में असत्य व निराधार है। घायल के मेडिकल में भी निराधार वाली प्रमाणित हुई है। तहरीर मिलने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-नितेश सिंह, एएसपी

मां की तबीयत हुई खराब

पंचायत के दौरान शनिवार को साथ आई मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां हार्ट अटैक आने की बात कही जा रही है।

युवती युवक के साथ ही रहने पर अड़ी

युवक की शिकायत के बाद थाने बुलाई गई युवती परिजनों के साथ जाने को तैयार नहीं थी। वह युवक के साथ रहना चाहती थी। परिजनों के लाख समझाने बुझाने पर भी नहीं मानी। परिजनों का कहना था कि 10 दिन का समय दें तो बेटी को विधिवत विदा कर देंगे। वहीं युवक का पक्ष युवती की सुरक्षा की मांग कर रहा था।

क्षेत्र में तनाव का माहौल, तैनात हुई पीएसी-

प्रेम प्रसंग को लेकर थाने में हुए विवाद के बाद पीएसी तैनात कर दी गई है। साथ ही कई थानों की फोर्स भी मौजूद है। युवती घर जाने को तैयार नहीं है। देर शाम तक युवती के परिजन उसको समझाने में लगे हुए थे। परिजन फायरिंग की शिकायत करते रहे तो वहीं पुलिस ने ऐसी घटना होने से इनकार किया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed