फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man killed by crushing his head, case against three including wife

Mirzapur News: युवक को सिर कुचल कर मार डाला, पत्नी समेत तीन पर केस

Sat, 28 Oct 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Young man killed by crushing his head, case against three including wife
चुनार। जरहां गांव में बृहस्पतिवार की रात सड़क किनारे खेत में युवक का लहूलुहान शव मिला। युवक की सिर कुचल कर हत्या की गई थी। शिनाख्त होने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस उसकी पत्नी समेत तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जरहा गांव निवासी अनुज उर्फ सिंटू (30) पुत्र बुद्धू निवासी जमुई स्थित एक इलेक्ट्रिक की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। दुकान बंद होने के बाद वह साइकिल से घर जाने के लिए निकला। मगर रात करीब नौ बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन जमुई स्थित दुकान पर गए, जहां वह काम करता था। उनके पास फोन कर जानकारी ली तो बताया गया कि वह दुकान बंद होने के बाद घर के लिए निकल गया है। इसके बाद युवक के पिता बुद्धू उसकी खोनबीज के लिए घर से निकले।
विज्ञापन

रास्ते में किसी ने बताया कि एक युवक सड़क किनारे खेत में गिरा है। पास पहुंचकर देखा कि अनुज लहुलुहान मृत अवस्था में पड़ा था। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार माह पहले तक मध्य प्रदेश के भोपाल में रहकर काम करता था। परिवार वालों के बुलाने पर वह घर वापस लौटा था। अनुज का विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व बेला गांव निवासी भावना सिंह के साथ हुआ था। मृतक दो भाइयों में छोटा था और उसे एक चार वर्ष का पुत्र जैनेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पिता ने कोतवाली में मृतक की पत्नी भावना सिंह, साला अनूप सिंह व बेला गांव के एक युवक जय प्रकाश सिंह के खिलाफ षड़यंत्र के तहत पुत्र की हत्या करने आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed