{"_id":"659704a1bb00a2b2b30b05e2","slug":"young-man-going-home-from-station-kidnapped-found-on-hill-in-evening-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-10792-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: स्टेशन से घर जा रहे युवक का अपहरण, शाम को पहाड़ी पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: स्टेशन से घर जा रहे युवक का अपहरण, शाम को पहाड़ी पर मिला
विज्ञापन
लालगंज। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को रात में मिले दो लोगाें के साथ घर के लिए निकले युवक का अपहरण हो गया। सुबह तक घर नहीं पहुंचने परपरिजन परेशान हो गए। रात में उसे साथ ले जाने वालों ने परिजनों को फोन कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर लालगंज पुलिस के साथ कटरा कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि खंगालने में जुट गई। छानबीन के दौरान बृहस्पतिवार को शाम को देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी पर युवक मिला। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
लालगंज थाना क्षेत्र के मुंशीपुरा गांव निवासी राजू मुंबई में रहकर काम करता है। वह बुधवार की रात मुंबई से कमाकर घर आ रहा था। महानगरी ट्रेन से मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उसने परिजनों को फोन किया कि वह मिर्जापुर आ गया है। परिजनों ने उसे सुझाव दिया कि रात में कोहरा पड़ रहा है और स्टेशन पर रुक जाए। इसके बाद भोर में तीन बजे राजू ने घर फोन करके बताया कि बथुआ शीतला मंदिर पहुंचा है और यहां गंगहरा कला गांव के दो लोग मिले हैं। उनके साथ घर पहुंच रहा है। राजू का फोन आने के बाद परिजन बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे तक उसकी प्रतीक्षा करते रहे। समय गुजरने के बाद परिजन परेशान हो गए। उसी बीच राजू के मोबाइल से अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने 50 हजार रुपये लेकर नहीं आने पर राजू को मार डालने की धमकी दी। उसने फोन पर पैसा लाने का स्थान मिर्जापुर शीतला मंदिर बताया था। फोन आने पर परेशान होकर राजू के भाई चंद्रकांत उर्फ टिंकू ने लहंगपुर पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र देकर भाई की सुरक्षा की गुहार लगाई। उसने बताया कि उसके भाई का अपहरण हो गया है। लालगंज पुलिस ने कटरा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कटरा कोतवाली पुलिस छानबीन में जुट गई। इस बीच बृहस्पतिवार को शाम को युवक देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी पर अचेत अवस्था में मिला। होश आने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस छानबीन में जुटी है।कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि परिजनों ने तहरीर देकर बताया है कि स्टेशन पर उतरने के बाद युवक शीतला मंदिर पहुंचा। वहां से किसी के साथ घर आने की बात कही, परंतु घर नहीं आया। शीतला मंदिर बथुआ के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की छानबीन कराई जा रही थी, उसी बीच युवक देहात कोतवाली के करनपुर पहाड़ी पर मिला। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।