फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man dies from venomous creature bite 10 days after wedding.

Mirzapur News: शादी के 10 दिन बाद जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत

Tue, 30 Jun 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Young man dies from venomous creature bite 10 days after wedding.
लालगंज। शादी के महज 10 दिन बाद जिस घर में विदाई की तैयारियां चल रही थीं। सोमवार को अचानक मातम छा गया। जहरीले जंतु के डंसने से 22 वर्षीय अजीत कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के नदगहना गांव निवासी अजीत कुमार (22) का विवाह 19 जून को हुआ था। विवाह के बाद पत्नी मायके चली गई थी। सोमवार को लालगंज के मथुरापुर गांव से दोंग की रस्म के तहत विदाई होनी थी। घर में रिश्तेदारों का जमावड़ा था। अजीत ससुराल जाने की तैयारी कर रहा था। रविवार देर रात गर्मी अधिक होने से अजीत चारपाई से उतरकर जमीन पर सो गया। किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल के बजाए उसे झाड़-फूंक के लिए बरकछा ले गए। वहां मौजूद व्यक्ति ने गंभीर स्थिति देखते हुए दूसरे स्थान पर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे सीएचसी लालगंज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर में दुल्हन के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। वहां रोने-बिलखने की आवाजें गूंजने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed