फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   You will not have to go to the hospital, treatment will be available in the locality itself

Mirzapur News: नहीं जाना होगा अस्पताल, मोहल्ले में ही मिलेगा उपचार

Wed, 16 Apr 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
You will not have to go to the hospital, treatment will be available in the locality itself
मिर्जापुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर में सात नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं। अब इनकी संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इससे लोगों को अपने मोहल्ले में ही इलाज की सुविधा मिल सकेगी। आरोग्य मंदिर में प्राथमिक उपचार के साथ 14 प्रकार की जांच, ई-संजीवन टेली मेडिसिन की सुविधा मरीजों को मिलेगी।
विज्ञापन

नगर में मंडलीय अस्पताल के अलावा पीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मौजूद हैं। अब लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जा रहे हैं। जिला नगरीय स्वास्थ्य समन्वयक पंकज कुमार ने बताया कि नगर के विभिन्न मोहल्लों में सात नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं। इसमें अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर जलालपुर, अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर बबुआ का पोखरा, अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरौधा, अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुकेरी बाजार, अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर पक्का पुल, अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर बड़ी बसही शामिल हैं। इसके पहले संगमोहाल, तरकापुर, बल्ली का अड्डा, चंद्रदीपा और भटवा की पोखरी में पांच आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 12 हो गई है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मरीजों के प्राथमिक उपचार के साथ 14 प्रकार की जांच, ई-संजीवनी एप से टेली मेडिसीन की सुविधा और निशुल्क एवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

................................
वर्जन

नगर के विभिन्न इलाकों में सात नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं। अब इनकी संख्या 12 हो गई है। इससे लोगों को उनके घर के पास ही चिकित्सा सुविधा मिलेगी। - डाॅ. सीएल वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed